फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat assembly election result: Reactions of Rahul gandhi PM Modi and other leaders

मोदी का हुआ गुजरात-हिमाचल, जानिए रिजल्ट के बाद क्या बोले दिग्गज

Mon, 18 Dec 2017 09:08 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
टीम डिजिटल/ अमर उजाला Updated Mon, 18 Dec 2017 09:08 PM IST
विज्ञापन
Gujarat assembly election result: Reactions of Rahul gandhi PM Modi and other leaders

गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा को सत्ता की चाभी मिल गई है। पीएम नरेंद्र मोदी के गढ़ गुजरात में भाजपा को 99 तो वहीं कांग्रेस को 77 सीटें हासिल हुई। हिमाचल में कांग्रेस सरकार बचाने में नाकाम साबित हुई। यहां भाजपा ने 44 सीट पर जीतकर बहुमत हासिल किया तो वहीं कांग्रेस को 21 से ही संतुष्ट होना पड़ा। 

विज्ञापन


जीत के बाद गुजरात और हिमाचल प्रदेश में जीत के बाद प्रधानमंत्री भाजपा मुख्यालय पहुंचे। जहां पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने पटका पहनाकर उनका स्वागत किया। मोदी ने अमित शाह की पीठ थपथपाकर उन्हें जीत की बधाई दी।
विज्ञापन


जीत के बाद भाजपा कार्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा यह वंशवाद, मुद्दों से भटकाने के कारण कांग्रेस की हार हुई है। शाह बोले- 70 साल बाद देश का लोकतंत्र करवट बदल रहा है इसीलिए देश के अधिकतर राज्यों में भाजपा की सरकार बन रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं इस जीत के बाद विजय रूपाणी ने कहा कि 'पीएम के काम और नीतियों पर जनता ने भरोसा जताया है। चुनाव में विकास जीता और गुजरात जीता। अमित शाह की व्यहू रचना से ही हम ये चुनाव जीते। कांग्रेस ने जातिवाद का सहारा लिया, लेकिन जनता ने कांग्रेस को जवाब दे दिया।'

गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर ने कहा कि राहुल अध्यक्ष पद के तौर पर चुनाव में अपनी पहली पारी में शून्य साबित हुए। यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भले ही बीजेपी ने अच्छा प्रदर्शन किया हो लेकिन 2019 चुनाव से पहले सभी दल बीजेपी की राजनीति को समझ जाएंगे। 

बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने भी बीजेपी को जीत की बधाई दी है। उन्‍होंने कहा कि गुजरात में जीत का दावा करने वाली कांग्रेस हिमाचल भी हार गयी। यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा कि विपक्ष के लोगों को सावधान रहना होगा और सोचना होगा कि अगला चुनाव किस मुद्दे पर लड़ा जायेगा। 


वहीं कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी ने पार्टी की हार को स्वीकार करते हुए ट्वीट में लिखा है कि कांग्रेस पार्टी फैसले को स्वीकार करती है और दोनों राज्यों में नई सरकारों को बधाई देती है। राहुल ने दूसरे ट्वीट में लिखा है कि मेरे कांग्रेस भाई और बहनों, आपने मुझे बहुत गर्व बना दिया है। आप उन लोगों की तुलना में अलग हैं जो आप से लड़ते हैं। आपने सभी को दिखाया है कि कांग्रेस की सबसे बड़ी ताकत उसकी शालीनता और साहस है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed