{"_id":"59fa23c24f1c1b65548ba7b3","slug":"gujarat-assembly-election-hardik-patel-meets-ncps-praful-patel","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात चुनावः बीजेपी को चुनौती देने के लिए बिहार की तर्ज पर 'महागठबंधन' बनाने की तैयारी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
गुजरात चुनावः बीजेपी को चुनौती देने के लिए बिहार की तर्ज पर 'महागठबंधन' बनाने की तैयारी
एजेंसी, अहमदाबाद
Updated Thu, 02 Nov 2017 08:35 AM IST
विज्ञापन
पाटीदार आंदोलन के नेता हार्दिक पटेल, एनसीपी नेता प्रफुल्ल पटेल
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाटीदार आंदोलन के नेता हार्दिक पटेल ने बुधवार को एनसीपी नेता प्रफुल्ल पटेल से मुलाकात कर एक बार फिर भाजपा विरोधी गठबंधन की अटकलों को हवा दे दी है। उनकी यह मुलाकात ऐसे समय में हुई है जब कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी भी पार्टी के चुनाव प्रचार के लिए गुजरात दौरे पर हैं।
विज्ञापन
हालांकि इस मुलाकात के बारे में हार्दिक पटेल ने ज्यादा खुलासा नहीं किया लेकिन एनसीपी नेता राजेंद्र जैन ने बताया कि दोनों नेताओं के बीच चुनाव में मिलकर लड़ते हुए सत्तारूढ़ भाजपा को हराने की संभावनाओं पर चर्चा हुई। बैठक के बाद हार्दिक ने ट्वीट कर इतना ही कहा, ‘एनसीपी नेता प्रफुल्ल पटेल ने आज मुझसे मिलकर दिवाली की बधाई दी। यह एक अच्छी मुलाकात थी।’
विज्ञापन
पढ़ें - गुजरात चुनाव: व्यापारियों के नाराजगी की चर्चाओं के बीच भाजपा को पुराने रिश्ते पर भरोसा
विज्ञापन
गुजरात में एनसीपी के पर्यवेक्षक जैन के मुताबिक, चर्चा का मुख्य विषय भाजपा के खिलाफ मिलकर चुनाव लड़ने की संभावनाओं से ही जुड़ा था। उन्होंने कहा, ‘चूंकि यह चुनावी मौसम है तो जाहिर है कि नेता आपस में मिलेंगे ही। इसके अलावा आज की मुलाकात का कोई खास एजेंडा नहीं था।’ पिछले साल प्रदेश एनसीपी प्रभारी रहते प्रफुल्ल पटेल ने विधानसभा चुनाव में भाजपा को हराने के लिए पटेल समुदाय का समर्थन लेने का संकेत दिया था।
हालांकि राज्यसभा चुनाव में एनसीपी के दो विधायकों द्वारा भाजपा उम्मीदवार को वोट करने का दावा करने के बाद कांग्रेस से एनसीपी के रिश्ते कमजोर हुए हैं लेकिन गुजरात कांग्रेस नेताओं ने हाल ही में चुनाव के दौरान एनसीपी के साथ काम करने का संकेत दिया था। अभी तक चुनाव पूर्व गठबंधन को लेकर अभी तक कोई औपचारिक घोषणा नहीं हुई है।