फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat Assembly Election 2022 independent MLA Jignesh Mevani says Congress will defeat BJP in 2022 Gujarat polls

गुजरात विधानसभा चुनाव 2022: जिग्नेश मेवाणी ने कहा- भाजपा को इस बार हराएगी कांग्रेस

Thu, 07 Oct 2021 05:26 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, अहमदाबाद
पीटीआई, अहमदाबाद Published by: देव कश्यप Updated Thu, 07 Oct 2021 05:26 AM IST
सार

जिग्नेश मेवाणी ने कहा कि कांग्रेस ने भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और उन्होंने सोनिया गांधी के नेतृत्व वाली पार्टी में शामिल होने का फैसला किया है क्योंकि उन्हें लगता है कि यह भाजपा के 'कुशासन' को समाप्त कर सकती है।

विज्ञापन
Gujarat Assembly Election 2022 independent MLA Jignesh Mevani says Congress will defeat BJP in 2022 Gujarat polls
जिग्नेश मेवाणी (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कांग्रेस को अपना समर्थन देने वाले गुजरात के निर्दलीय विधायक जिग्नेश मेवाणी ने बुधवार को विश्वास जताया कि कांग्रेस 2022 के विधानसभा चुनाव में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को हरा देगी।

विज्ञापन


मेवाणी ने कहा कि कांग्रेस ने भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और उन्होंने सोनिया गांधी के नेतृत्व वाली पार्टी में शामिल होने का फैसला किया है क्योंकि उन्हें लगता है कि यह भाजपा के 'कुशासन' को समाप्त कर सकती है।
विज्ञापन


मेवाणी ने संवाददाताओं से कहा, 'मैं अहमदाबाद में पार्टी मुख्यालय में मेरा स्वागत करने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं को धन्यवाद देना चाहता हूं।' वडगाम विधानसभा क्षेत्र के विधायक मेवाणी ने कांग्रेस को अपना समर्थन दिया है, लेकिन तकनीकी कारणों से अब तक पार्टी की औपचारिक सदस्यता नहीं ली है, क्योंकि ऐसा करने से वह अपना विधायक का दर्जा खो देंगे। पार्टी में शामिल होने का फैसला करने के बाद वह पहली बार बुधवार को यहां कांग्रेस मुख्यालय आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'मैंने कांग्रेस में शामिल होने का फैसला किया है क्योंकि मेरा मानना है कि यह एकमात्र पार्टी है जो राज्य और देश में भाजपा के कुशासन को खत्म करने में सक्षम होगी। कांग्रेस ने ब्रिटिश शासन को समाप्त किया और इसी तरह वह भाजपा के प्रभुत्व को भी समाप्त करेगी।'

उन्होंने कहा, 'भाजपा पिछले 25-27 वर्षों से गुजरात पर शासन कर रही है। पिछले चुनाव (2017) में कांग्रेस बहुमत हासिल करने से 10 से 12 सीट पीछे रह गई थी। हालांकि, मुझे विश्वास है कि इस बार (2002 के चुनाव में) पार्टी गुजरात में जीत हासिल करेगी।' उन्होंने कहा कि भाजपा राज्य में हर मोर्चे पर 'विफल' रही है।


मेवाणी ने कहा कि 'मैं तकनीकी कारणों से कांग्रेस पार्टी में शामिल नहीं हो पा रहा हूं क्योंकि मैं एक निर्दलीय विधायक हूं। लेकिन मैं जल्द ही पार्टी में शामिल हो जाऊंगा। मैंने इस मुद्दे पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमित चावड़ा और कांग्रेस नेता राहुल गांधी से भी चर्चा की थी। मेवाणी के करीबी सूत्रों के अनुसार, वह अगला विधानसभा चुनाव कांग्रेस के बैनर तले लड़ेंगे और चुनाव से ठीक पहले पार्टी में शामिल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed