फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   gujarat assembly elecitons rahul gandi says during noteban no one suit boot wearer seen in quese

गुजरात चुनाव: नोटबंदी पर राहुल ने केंद्र को घेरा, बोले- लाइनों में नहीं दिखे सूट-बूट वाले

Fri, 24 Nov 2017 12:57 PM IST
टीम डिजिटल अमर उजाला
टीम डिजिटल अमर उजाला Updated Fri, 24 Nov 2017 12:57 PM IST
विज्ञापन
 gujarat assembly elecitons rahul gandi says during noteban no one suit boot wearer seen in quese

गुजरात विधानसभा चुनाव को लेकर राज्य में ताबड़तोड़ दौरे कर रहे कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने नोटबंदी पर केंद्र सरकार को आड़े हाथ लिया। गुजरात के पोरबंदर में रैली कर रहे राहुल ने कहा कि नोटबंदी का फायदा सिर्फ सूट-बूट वालों को हुआ है।

विज्ञापन


राहुल ने कहा कि "नोटबंदी के समय जब लोग लाइन में लगे थे तो किसी सूट-बूट वाले को वहां नहीं देखा गया। इसका कारण ये था कि वो बैंकों में पीछे से घुस गए और एसी में बैठे हुए थे।" 
विज्ञापन

 
बता दें कि राहुल गुजरात में फिलहाल दो दिन के दौरे पर हैं और लगातार जीएसटी और नोटबंदी के मुद्दों पर केंद्र को घेरे हुए हैं। राहुल का कहना है कि जीएसटी को जल्दबाजी में लागू किया गया और नुकसान छोटे व्यापारियों को पहुंचा है। राहुल ने कहा कि देश की जनता गहरे सदमे में है और प्रधानमंत्री इस दुख को समझ नहीं पा रहे हैं।

बता दें कि गुजरात में 9 और 14 दिसंबर को चुनाव होने हैं और मतगणना 18 दिसंबर को होनी है। गुजरात चुनाव देश की दोनों ही बड़ी पार्टियों के लिए अहम मुद्दा बना हुआ है, क्योंकि दो दशकों से सत्ता पर काबिज बीजेपी अपनी साख को बचाने में जुटी है, वहीं कांग्रेस अतीत के साए में खुद को सिकुड़ने से बचाना चाहती है।

बीजेपी के पक्ष से देखा जाए तो उसके पास इस बार पीएम मोदी जैसा चेहरा नहीं है, जिनके दम पर जीत हासिल की जा सके। कांग्रेस का हाल भी कुछ ऐसा ही है। दूसरी ओर राहुल गांंधी की होने वाली ताजपोशी के चलते यहां जीत दर्ज करना बेहद जरूरी बन गया है।

पाटीदारों का विरोध
6 करोड़ 30 लाख की आबादी वाले गुजरात में पाटीदार करीब 14 फीसदी हैं और अगर कुल वोटरों की संख्या देखी जाए तो वे करीब 21 फीसदी हैं। इस हिसाब से पाटीदार वो समुदाय है जो गुजरात चुनाव में अहम भूमिका निभा सकता है। पाटीदार लंबे समय से आरक्षण की लड़ाई लड़ रहे हैं और इसी वजह से वह बीजेपी के लिए गले की फांस बने हुए हैं। 


पाटीदारों के विरोधी बनने और उनकी ओर से कांग्रेस को समर्थन के ऐलान के बाद बीजेपी की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। पाटीदारों की लड़ाई लड़ रहे हार्दिक पटेल ने कहा है कि वे इसी शर्त पर कांग्रेस को समर्थन दे रहे हैं, क्योंकि अगर कांग्रेस सत्ता में आती है तो पाटीदारों को आरक्षण दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed