फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   gujarat assembly elecitons rahul gandhi on three days visit of state and said against GST

राहुल का मोदी सरकार पर हमला, बोले- भारत की रीढ़ तोड़ने के लिए लाया गया GST

Sat, 11 Nov 2017 03:29 PM IST
टीम डिजिटल अमर उजाला
टीम डिजिटल अमर उजाला Updated Sat, 11 Nov 2017 03:29 PM IST
विज्ञापन
gujarat assembly elecitons rahul gandhi on three days visit of state and said against GST
rahul gandhi

गुजरात विधानसभा चुनाव के प्रचार के लिए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी तीन दिन के गुजरात दौरे पर हैं। राहुल ने यहां एक बार फिर जीएसटी पर केंद्र सरकार को आड़े हाथों लिया और जमकर हमला बोला। उन्होंने साबरकांथा में कहा कि वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) को भारत की रीढ़ की हड्डी तोड़ने के लिए लाया गया है। साथ ही 5 से 6 उद्योगपतियों को इससे फायदा पहुंचाया जा रहा है। 

विज्ञापन

 
उन्होंने जीएसटी को एक बार फिर 'गब्बर सिंह टैक्स' करार दिया। राहुल ने कहा टैक्स घटाया ये अच्छी बात है, लेकिन देश में टैक्स दर एक ही होनी चाहिए। गुजरात में व्यापारियों की हालत पर राहुल ने कहा कि राज्य का दर्द बाहर आ रहा है, क्योंकि यहां पूरा का पूरा पैसा 5 से 10 उद्योगपतियों को दे दिया जाता है। वहीं छोटे व्यापारियों की बात नहीं सुनी जाती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि केंद्र सरकार ने शुक्रवार को जीएसटी की टैक्स दरों में कटौती की है। करीब 177 ऐसी वस्तुएं हैं, जिन्हें 28 फीसदी टैक्स स्लैब से निकालकर 18 फीसदी टैक्स स्लैब में शामिल कर दिया गया है। कांग्रेस इसे गुजरात चुनाव के मद्देनजर एक बदलाव बता रही है।
 
इससे पहले कांग्रेस के नेता और पूर्व वित्तमंत्री पी. चिदंबरम ने भी जीएसटी पर अपनी बात रखी थी। उन्होंने इसमें बदलाव से पहले ही ट्विटर पर कह दिया था कि गुजरात विधानसभा चुनाव के चलते केंद्र  सरकार जीएसटी टैक्स दरों में जरूर बदलाव करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed