फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat Assam JK Bengal others to showcase tableaux on Kartavya Path during Republic Day Parade

Republic Day: कर्तव्य पथ पर दिखेगी भारत की सांस्कृतिक विरासत, गुजरात-बंगाल समेत इन राज्यों की झांकियों को मौका

Sun, 22 Jan 2023 05:53 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 22 Jan 2023 05:53 PM IST
सार

रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया कि भारत की जीवंत सांस्कृतिक विरासत, आर्थिक-सामाजिक प्रगति को दर्शाने वाली 23 झांकियां इस औपचारिक परेड का हिस्सा होंगी, जिनमें से 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों और छह विभिन्न मंत्रालयों व विभागों की होंगी।

विज्ञापन
Gujarat Assam JK Bengal others to showcase tableaux on Kartavya Path during Republic Day Parade
republic day full dress rehearsal - फोटो : जी पाल

विस्तार

गणतंत्र दिवस परेड के दौरान असम, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गुजरात, पश्चिम बंगाल और कई अन्य राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों की रंगारंग झाकियां गणतंत्र दिवस समारोह में कर्तव्य पथ पर दिखेंगी। 

विज्ञापन


रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों ने रविवार को बताया कि भारत की जीवंत सांस्कृतिक विरासत, आर्थिक और सामाजिक प्रगति को दर्शाने वाली कुल 23 झांकियां इस औपचारिक परेड का हिस्सा होंगी, जिनमें से 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की और छह विभिन्न मंत्रालयों और विभागों की होंगी।   
विज्ञापन

 

परेड में गृह मंत्रालय की भी दो झांकी होंगी
केंद्रीय मंत्रालयों और केंद्र सरकार की एजेंसियों में गृह मंत्रालय दो झांकियों (एक-एक नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल द्वारा)  को प्रदर्शित करेगा, जबकि एक-एक झांकी कृषि मंत्रालय, जनजातीय मामलों के मंत्रालय, संस्कृति मंत्रालय और केंद्रीय लोक निर्माण विभाग द्वारा प्रदर्शित की जाएगी जो आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय के तहत आता है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यहां संवाददाताओं को यह जानकारी दी।   
 

17 राज्यों की झांकियां होंगी शामिल
अधिकारी ने बताया, शहर के राष्ट्रीय रंगशाला शिविर में कई झांकियों का पूर्वावलोकन आयोजित किया गया, जिनमें  उन्हें अंतिम रूप दिया जा रहा है। गणतंत्र दिवस परेड में कुल 23 झांकियां शामिल होंगी, जिनमें से 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की और छह विभिन्न मंत्रालयों और विभागों की होंगी। इसके अलावा, सेना, नौसेना और वायुसेना के दस्ते दिखाई देंगे। एक वाहन डीआरडीओ द्वारा प्रदर्शित किया जाएगा।
 

विज्ञापन

परेड में रेल मंत्रालय की कोई झांकी नहीं
यह पूछे जाने पर कि क्या रेल मंत्रालय की ओर से झांकी होगी, उन्होंने कहा, 'नहीं, इस साल की परेड में रेल मंत्रालय की कोई झांकी नहीं है। अधिकारी ने कहा कि इस साल विभिन्न राज्यों द्वारा अपनाया गया विषय सांस्कृतिक विरासत और अन्य के अलावा काफी हद तक 'नारी शक्ति' है। पश्चिम बंगाल की झांकी में कोलकाता में दुर्गा पूजा को दर्शाया गया है।
 

असम की झांकी में होंगी ये खास बातें
असम की झांकी में प्रसिद्ध अहोम जनरल लाचित बोरफुकन और प्रसिद्ध कामाख्या मंदिर सहित इसके सांस्कृतिक स्थलों को दिखाया जाएगा। केंद्र सरकार ने पिछले साल अहोम जनरल की 400वीं जयंती मनाई थी। बोरफुक अहोम साम्राज्य में एक कमांडर थे और 1671 में सरायघाट की लड़ाई में  नेतृत्व के लिए जाने जाते हैं, जिसने असम पर कब्जा करने के मुगल बलों के प्रयास को विफल कर दिया था।
 

सोमवार को होगी फुल ड्रेस रिहर्सल
पिछले साल राजपथ का नाम बदलकर 'कर्तव्य पथ' किए जाने के बाद यह पहला गणतंत्र दिवस समारोह होगा। परेड के लिए फुल ड्रेस रिहर्सल सोमवार को होगी। रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों ने पहले कहा कि 74वां गणतंत्र दिवस समारोह सेंट्रल विस्टा एवेन्यू में होगा और सरकार ने जनता के लिए 32,000 टिकट ऑनलाइन बिक्री के लिए रखे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed