{"_id":"640b0b8330aab061c90a5828","slug":"gujarat-amit-shah-virtually-inaugurates-development-projects-worth-rs-154-crore-in-ahmedabad-2023-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amit Shah: शाह ने गुजरात में 154 करोड़ की विकास परियोजनाओं का किया उद्घाटन, AMC और AUDA को किया संबोधित","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Amit Shah: शाह ने गुजरात में 154 करोड़ की विकास परियोजनाओं का किया उद्घाटन, AMC और AUDA को किया संबोधित
Fri, 10 Mar 2023 04:20 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: निर्मल कांत
Updated Fri, 10 Mar 2023 04:20 PM IST
सार
केंद्रीय गृहमंत्री शाह ने अहमदाबाद नगर निगम (एएमसी) और अहमदाबाद शहरी विकास प्राधिकरण (एयूडीए) द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित एक समारोह को भी संबोधित किया।
विज्ञापन
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह
- फोटो : ट्विटर/अमित शाह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को अपने गृह राज्य गुजरात में विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया। उन्होंने वर्चुअल तरीके अहमदाबाद में 154 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का वर्चुअल तरीके से उद्घाटन किया। शाह ने अहमदाबाद नगर निगम (एएमसी) और अहमदाबाद शहरी विकास प्राधिकरण (एयूडीए) द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित एक समारोह को भी संबोधित किया।
विज्ञापन
'निर्वाचन क्षेत्रों के विकास के लिए सांसदों का काम करना जरूरी'
इस दौरान शाह ने कहा, गांधीनगर का मेरा (लोकसभा) निर्वाचन क्षेत्र मेरे सांसद बनने से पहले ही विकसित हो चुका था। हालांकि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहते हैं कि हमें हर क्षेत्र में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा। मंत्री ने कहा कि सभी सांसदों को अपने संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों के विकास के लिए काम करना जरूरी है।
विज्ञापन
Tripura Politics: भाजपा को मिलेगा टिपरा मोथा का समर्थन! अमित शाह-प्रद्योत देबबर्मा की बैठक ने दिए ऐसे संकेत
विज्ञापन
फ्लाईओवर का भी किया उद्घाटन, कम होंगी ट्रैफिक की समस्याएं
अहमदाबाद के सनथल में एक नया फ्लाईओवर उन परियोजनाओं में से एक था जिसका उन्होंने कार्यक्रम के दौरान उद्घाटन किया। इसके बारे में उन्होंने कहा, सौराष्ट्र और भावनगर बाईपास (जो उसी चौराहे से गुजरता है) की ओर जाने वाले ट्रैफिक के कारण सनथल में समस्याएं थीं। इसके अलावा, शहर का ट्रैफिक बहुत बड़ा है। इसलिए सनथल में फ्लाईओवर उन मुद्दों को हल करेगा। शाह ने कार्यक्रम के दौरान अपने निर्वाचन क्षेत्र में वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक स्मार्ट स्कूल और दो पार्कों का भी उद्घाटन किया।
इस कार्यक्रम में गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और एएमसी और एयूडीए के अधिकारी और पदाधिकारी मौजूद थे।
एनपीडीआरआर के तीसरे सत्र में प्रदर्शनी का किया निरीक्षण
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री ने आपदा जोखिम न्यूनीकरण के लिए राष्ट्रीय मंच (एनपीडीआरआर) के तीसरे सत्र में एक प्रदर्शनी का निरीक्षण किया। इस मौके पर शाह ने कहा कि तुर्की में विनाशकारी भूकंप के बाद 'ऑपरेशन दोस्ती' के तहत हमारे एनडीएमए और एनडीआरएफ के काम की दुनिया भर में सराहना की गई है।