फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat: AAP National Convenor Arvind Kejriwal attacks BJP says party trying to make Congress Chief Sonia Gand

Gujarat: 'सोनिया गांधी को पीएम बनाने की कोशिश कर रही भाजपा', अरविंद केजरीवाल का तंज

Tue, 13 Sep 2022 06:57 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Tue, 13 Sep 2022 06:57 PM IST
सार

हाल ही में भाजपा के कुछ नेताओं ने कहा था कि आम आदमी पार्टी गुजरात में सामाजिक कार्यकर्ता मेधा पाटकर को अपना मुख्यमंत्री उम्मीदवार बना सकती है। इसी का जवाब देते हुए केजरीवाल ने यह तंज कसा।

विज्ञापन
Gujarat: AAP National Convenor Arvind Kejriwal attacks BJP says party trying to make Congress Chief Sonia Gand
अरविंद केजरीवाल, सोनिया गांधी और राहुल गांधी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गुजरात में पार्टी के प्रचार के दौरान भाजपा और कांग्रेस पर एक साथ निशाना साधने की कोशिश की है। केजरीवाल ने दावा किया है कि भाजपा ने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को पिछले दरवाजे से प्रधानमंत्री बनाने की कोशिशें शुरू कर दी हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सोनिया को पीएम मोदी का उत्तराधिकारी बनाना चाहती है। 
विज्ञापन


हाल ही में भाजपा के कुछ नेताओं ने कहा था कि आम आदमी पार्टी गुजरात में सामाजिक कार्यकर्ता मेधा पाटकर को अपना मुख्यमंत्री उम्मीदवार बना सकती है। इसी का जवाब देते हुए केजरीवाल ने यह तंज कसा। गौरतलब है कि भाजपा नर्मदा बचाओ आंदोलन में शामिल रहीं मेधा पाटकर के आप से रिश्तों को चुनावी मुद्दा बनाने की कोशिश करती रही है। 
विज्ञापन


दिल्ली सीएम ने आगे कहा कि अगर गुजरात में उनकी पार्टी सत्ता में आई, तो वह यह सुनिश्चित करेंगे कि उसके मुख्यमंत्री, मंत्रियों के साथ-साथ अन्य दलों के विधायक और सरकारी अधिकारी भ्रष्टाचार में लिप्त न हों और ऐसा करते पकड़े जाने पर जेल जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


केजरीवाल ने अहमदाबाद में दावा किया, ‘‘गुजरात में मैं जिससे भी मिला, उसने कहा कि हर जगह भ्रष्टाचार है। सरकारी काम कराने के लिए रिश्वत देनी पड़ती है। निचले स्तर पर भ्रष्टाचार है और ऊपर भी घोटाले हैं। अगर कोई इसके खिलाफ बोलता है, तो उसे धमकी दी जाती है...गुजरात में हर जगह भ्रष्टाचार और गुंडागर्दी है।’’

उन्होंने कहा कि आप सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि जनता से वसूला गया एक-एक पैसा गुजरात के लोगों की सेवा में लगे। उन्होंने कहा, ‘‘आज मैं गारंटी देता हूं कि जब आप गुजरात में सरकार बनाएगी तो वह भ्रष्टाचार मुक्त और भयमुक्त सरकार देगी।’’

केजरीवाल ने कहा कि सत्ता में आने पर उनकी पार्टी की सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि जनता को सरकारी कार्यालयों में रिश्वत देने की जरूरत न पड़े। उन्होंने कहा कि आप सरकार विभिन्न कल्याणकारी सेवाओं की घर पर आपूर्ति की भी व्यवस्था करेगी, जैसा उसने दिल्ली में किया है।


हाल के दिनों में गुजरात के अपने कई दौरों के दौरान, केजरीवाल ने कई गारंटियों का एलान किया है। इनमें प्रति माह 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली, महिलाओं और बेरोजगार युवाओं के लिए भत्ते, मुफ्त और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य देखभाल एवं शिक्षा और रोजगार सृजन शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed