फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat AAP MLA Bhupendra Bhayani resigns, says will soon join BJP

Gujarat: आम आदमी पार्टी को झटका, विधायक भूपेंद्र भयानी ने दिया इस्तीफा; भाजपा में होंगे शामिल

Wed, 13 Dec 2023 06:04 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 13 Dec 2023 06:04 PM IST
सार

Gujarat: जूनागढ़ जिले की विसावदर सीट से विधायक भूपेंद्र भयानी ने आम आदमी पार्टी की प्राथमिकता सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। इसके साथ ही वह अब जल्द ही भाजपा में शामिल होंगे। 
 

विज्ञापन
Gujarat AAP MLA Bhupendra Bhayani resigns, says will soon join BJP
भूपेंद्र भयानी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गुजरात में विधायक भूपेंद्र भयानी ने बुधवार को राज्य विधानसभा और आम आदमी पार्टी (आप) की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने दावा किया कि 'आप' लोगों की सेवा करने के लिए सही मंच नहीं था। भयानी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि उन्होंने अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी के कार्यकर्ता के रूप में भी इस्तीफा दे दिया है और जल्द ही वह सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होंगे। 

विज्ञापन

विधानसभा स्पीकर को सौंपा इस्तीफा
विधायक को भूपत भयानी के नाम से भी जाना जाता है। एक अधिकारी ने बताया कि जूनागढ़ जिले की विसावदर सीट से विधायक भयानी ने गांधीनगर में सुबह गुजरात विधानसभा अध्यक्ष शंकर चौधरी को अपना इस्तीफा सौंपा। अपने इस्तीफे में उन्होंने कहा कि वह एक विधायक के रूप में इस्तीफा दे रहे हैं। लेकिन उन्होंने इस फैसले के पीछे किसी कारण का जिक्र नहीं किया। गुजरात विधानसभा के सचिव डीएम पटेल ने कहा, 'विधानसभा अध्यक्ष ने भयानी का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव में आप ने जीती थीं पांच सीटें
भयानी पिछले साल के राज्य के विधानसभा चुनाव में चुने गए आम आदमी पार्टी (आप) के पांच विधायकों में से एक थे। 182-सदस्यीय विधानसभा के चुनाव में भाजपा ने 156 सीटों पर जीत हासिल की थी। यह पहली बार था जब आप ने गुजरात में विधानसभा चुनाव में कुछ सीटों पर जीत हासिल की। 

विज्ञापन

'लोगों की सेवा के लिए आप सही मंच नहीं'
इस्तीफा देने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए भयानी ने दावा किया कि आम आदमी पार्टी लोगों की सेवा करने का सही मंच नहीं है। उन्होंने कहा, 'मैं एक राष्ट्रवादी व्यक्ति हूं जो विकास और लोगों की सेवा में भरोसा करता हूं। आम आदमी पार्टी मेरे क्षेत्र के लोगों की सेवा करने के लिए सही मंच नहीं था। कोई भी राष्ट्रवादी आम आदमी पार्टी में लंबे समय तक नहीं रह सकता।' 

'पीएम मोदी का विरोध करना पसंद नहीं था'
उन्होंने कहा, 'मुझे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विरोध करना पसंद नहीं था, जो हमारे गौरव हैं और जिन्होंने दुनिया भर में भारत को गौरवान्वित किया है।' भयानी पिछले साल विधानसभा चुनाव से पहले आप में शामिल हुए थे। उससे पहले वह जूनागढ़ के भेसन गांव के सरपंच रहे। उन्होंने कहा, मैं जल्द ही भाजपा में शामिल हो जाऊंगा क्योंकि मैं मूल रूप से उसी पार्टी से जुड़ा हूं। विधायक बनने से पहले लगभग 22 वर्षों तक उसके लिए ही काम किया था। अगर केंद्रीय नेतृत्व चाहेगा तो मैं उपचुनाव लड़ूंगा। मुझ पर पद छोड़ने का कोई दबाव नहीं था (जैसा कि आप नेताओं ने दावा किया है)।

भयानी को प्रताड़ित किया गया: आप
गुजरात आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष इसुदन गढ़वी ने दावा किया कि भयानी को भाजपा ने प्रताड़ित किया और आप विधायक पद से इस्तीफा देने के लिए मजबूर किया। उन्होंने कहा,'भाजपा शुरू से ही आप को तोड़ने की कोशिश कर रही है। पिछले साल चुनाव के तुरंत बाद सत्तारूढ़ भाजपा ने भयानी से संपर्क किया था और उनसे पाला बदलने को कहा था। भाजपा ने दावा किया था कि आप के दो अन्य विधायक भी तैयार हैं और अगर पांच में से तीन विधायक पाला बदल लेते हैं तो दलबदल विरोधी कानून लागू नहीं होगा। जब भयानी ने इनकार कर दिया, तो उन्हें प्रताड़ित किया गया और इस्तीफा देने के लिए मजबूर किया गया।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed