Gujarat: राजकोट में छह साल की बच्ची के साथ दरिंदगी, आरोपी गिरफ्तार; अभी भी जीवन और मौत के साथ लड़ रही मासूम
राजकोट में छह साल की मासूम के साथ दरिंदगी की घटना को अंजाम देने के आरोप में पुलिस ने एक 30 वर्षीय आदमी को गिरफ्तार किया है। पीड़िता मासूम अभी भी जीवन और मौत से लड़ रही है।
विस्तार
गुजरात के राजकोट में छह साल की बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। इसके तहत पुलिस ने 30 साल के राम सिंह नाम के शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी राम पर आरोप है कि उसने नन्ही बच्ची के साथ पहले दुष्कर्म किया और फिर उसके निजी अंग में लोहे की रॉड भी डाल दी।
पुलिस के मुताबिक यह दिल दहला देने वाली घटना 4 नवंबर की है। बच्ची को इतनी बुरी तरह चोट आई कि उसे तुरंत अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करना पड़ा। बच्ची की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। मामले में राजकोट ग्रामीण के पुलिस अधीक्षक विजय सिंह गुर्जर ने बताया कि आरोपी राम सिंह ने 6 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया और फिर क्रूरता की सारी हदें पार करते हुए उसके प्राइवेट पार्ट में रॉड डाल दी।
#WATCH | Rajkot, Gujarat | Police arrest 30-year-old man, Ram Singh, for allegedly raping a 6-year-old girl
विज्ञापन विज्ञापन
SP Rajkot Rural, Vijay Singh Gurjar says," A 30-year-old man identified as Ram Singh, raped a six-year-old girl in Atkot village. He not only raped the girl but also… pic.twitter.com/PyeWuUdhl3— ANI (@ANI) December 10, 2025
ये भी पढ़ें:- गोवा क्लब अग्निकांड: गौरव-सौरभ लूथरा ने दी अग्रिम जमानत की अर्जी, कोर्ट ने कही अहम बात
गांव के लोगों में आक्रोश
पुलिस अधीक्षक विजय सिंह ने आगे बताया कि हमने आरोपी राम को गिरफ्तार कर लिया है। दूसरी ओर गांव वालों में गुस्सा है और लोग आरोपी को सबसे सख्त सजा देने की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है। छोटी-सी बच्ची अभी अस्पताल में जिंदगी और मौत से लड़ रही है।
ये भी पढ़ें:- IndiGo Crisis: इंडिगो संकट पर डीजीसीए सख्त, सीईओ पीटर एल्बर्स को फिर किया तलब; कहा- पेश करें ये डेटा
अन्य वीडियो
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.