फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat: A man was beaten to death by a man accused of sexual violence his daughter

गुजरात: दुष्कर्म के आरोपी युवक को पीड़िता के पिता ने पीट-पीट कर मार डाला

Sun, 22 Nov 2020 04:47 PM IST
Rajeev Rai न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरूच
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरूच Published by: Rajeev Rai Updated Sun, 22 Nov 2020 04:47 PM IST
विज्ञापन
Gujarat: A man was beaten to death by a man accused of sexual violence his daughter
सांकेतिक तस्वीर

गुजरात के भरूच में एक ऐसा मामला सामने आया, जहां बेटी के साथ दुष्कर्म के मामले में पीड़िता के पिता ने आरोपी को खुद ही सजा दे दी। जिले में 19 वर्षीय एक युवक की उसके पड़ोसी ने उसकी बेटी से कथित रूप से दुष्कर्म करने को लेकर पीट-पीटकर हत्या कर दी।

विज्ञापन


पुलिस ने रविवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि यहां अंकलेश्वर के नावा बोरभाटा गांव में शुक्रवार की शाम को पांच वर्षीय बच्ची के पिता ने आरोपी को लाठी-डंडे से पीट-पीटकर मार डाला। पुलिस अधीक्षक चिराग पटेल ने बताया कि पिटाई से आरोपी बेहोश हो गया और उसे भरूच के सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां शुक्रवार की देर रात उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


पटेल ने बताया कि शुक्रवार को बच्ची चिल्लाती हुई शौचालय से बाहर आई और इसके तुरंत बाद 19 वर्षीय युवक को भी वहीं से निकलता हुआ उसकी मां ने देखा और वह उसे लड़की के पिता के पास ले गई। पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘कथित अपराध से नाराज बच्ची के पिता ने आरोपी की लाठी-डंडों से पिटाई की और फिर उसकी अस्पताल में मौत हो गई। लड़की के पिता के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है और उसे शनिवार को गिरफ्तार किया गया।’
विज्ञापन
विज्ञापन


पटेल के अनुसार शुक्रवार देर रात को युवक की मौत से पहले बच्ची के पिता ने उसके विरुद्ध बलात्कार का मामला दर्ज कराया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed