{"_id":"5ede11828ebc3e90a939261c","slug":"gujarat-6-workers-suffer-burn-injuries-as-boiler-pipe-burst-at-a-factory-in-surat-three-in-critical-condition","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूरत की फैक्टरी में बॉयलर का पाइप फटने से 6 श्रमिक झुलसे, तीन की हालत गंभीर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सूरत की फैक्टरी में बॉयलर का पाइप फटने से 6 श्रमिक झुलसे, तीन की हालत गंभीर
Mon, 08 Jun 2020 04:16 PM IST
Rajeev Rai
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सूरत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सूरत
Published by: Rajeev Rai
Updated Mon, 08 Jun 2020 04:16 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
गुजरात के सूरत में पलसाना स्थित एक रंगाई फैक्ट्री में बॉयलर के फटने से छह श्रमिक झुलस गए। इन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इनमें से तीन की हालत गंभीर है और उन्हें आईसीयू में रखा गया है। रिपोर्ट के मुताबिक सोमवार को कंपनी का एक पाइप जो बॉयलर से जुड़ा था, वो अधिक गर्म होने के बाद फट गया।
विज्ञापन
6 workers suffer burn injuries after boiler pipe bursts at fabric dyeing factory in Gujarat's #Surat district: Officials
— Press Trust of India (@PTI_News) June 8, 2020विज्ञापन
विज्ञापन
संजीवनी अस्पताल के के चिकित्सा अधिकारी मुकेश राणा ने बताया कि सोमवार की सुबह उनके यहां छह श्रमिकों को भर्ती किया गया। इनमें से तीन की हालत गंभीर है। वहीं विवेकलिन इंडस्ट्रीज के मैनेजर प्रेम शर्मा के मुताबिक जहां पर यह हादसा हुआ, वहीं पर श्रमिक पाइप के पास सो रहे थे और खौलते पानी से बुरी तरह झुलस गए।