फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   gujarat 560 fishermen languish in Pakistan jails as on 31 Dec 2022 says government

Gujarat: पाकिस्तान की जेलों में बंद हैं पीएम मोदी के गृह राज्य के 560 मछुआरे, सरकार ने विधानसभा में दी जानकारी

Tue, 07 Mar 2023 01:49 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गांधीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गांधीनगर Published by: नितिन गौतम Updated Tue, 07 Mar 2023 01:49 PM IST
सार

बीते दो साल में पाकिस्तान द्वारा भारत के 55 मछुआरों को छोड़ा गया है। इनमें से 2021 में 20 मछुआरों को छोड़ा गया था और 2022 में 35 मछुआरों को छोड़ा गया था। 

विज्ञापन
gujarat 560 fishermen languish in Pakistan jails as on 31 Dec 2022 says government
Indian fishermen

विस्तार

गुजरात सरकार ने विधानसभा में जानकारी देते हुए बताया है कि पाकिस्तान की जेलों में गुजरात के 560 मछुआरे बंद हैं। ये मछुआरे गलती से सीमा पार चले गए थे और पाकिस्तानी सेना द्वारा पकड़ लिए गए। विधानसभा में इसे लेकर सवाल किया गया था। जिसके जवाब में गुजरात के मत्स्य पालन मंत्री राघवजी पटेल ने बताया कि 31 दिसंबर 2022 तक गुजरात के कुल 560 मछुआरे पाकिस्तान की हिरासत में हैं। 

विज्ञापन


मंत्री ने बताया कि इनमें से आधे करीब 274 को बीते दो साल में ही पकड़ा गया है। उन्होंने बताया कि साल 2021 में गुजरात के 193 मछुआरे पाकिस्तान द्वारा पकड़े गए। वहीं 2022 में 81 मछुआरों को पाकिस्तान द्वारा पकड़ा गया। बीते दो साल में पाकिस्तान द्वारा भारत के 55 मछुआरों को छोड़ा गया है। इनमें से 2021 में 20 मछुआरों को छोड़ा गया था और 2022 में 35 मछुआरों को छोड़ा गया था। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- केरल: समुद्र में फंसे भारतीय मछुआरों को ब्रिटिश पोत ने बचाया, भारतीय तटरक्षक बल को सौंपा
विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तान द्वारा पकड़े गए मछुआरों के परिवारों को सरकार द्वारा क्या सहायता दी गई, इसके  जवाब में गुजरात सरकार ने बताया कि पाकिस्तान की जेलों में बंद मछुआरों के 323 परिवारों को हर दिन 300 रुपए की मदद दी जा रही है। साल 2021 में 300 परिवारों को यह आर्थिक मदद दी गई और 2022 में 428 परिवारों को यह आर्थिक मदद दी गई। बता दें कि पाकिस्तान मरीन सिक्योरिटी एजेंसी की नौकाएं अंतरराष्ट्रीय मेरीटाइम सीमा के पास पेट्रोलिंग करती रहती हैं। जैसे ही कोई भारतीय मछुआरा गलती से भी सीमा पार कर जाता है तो उसे पकड़ लेती हैं। 

पाकिस्तान के मछुआरे भी कई बार गलती से सीमा पार कर इधर आ जाते हैं, जिन्हें भारतीय एजेंसियों द्वारा गिरफ्तार किया जाता है। आमतौर पर मछुआरे अच्छी तादाद में मछलियां पकड़ने के लालच में गलती से सीमा पार कर जाते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed