फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kerala Indian fishermen stranded at sea rescued by British ship handed over to Indian Coast Guard

केरल: समुद्र में फंसे भारतीय मछुआरों को ब्रिटिश पोत ने बचाया, भारतीय तटरक्षक बल को सौंपा

Mon, 02 Jan 2023 10:43 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतरपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतरपुरम Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 02 Jan 2023 10:43 PM IST
सार

तिरुवनंतपुरम के विझिंजम में तटरक्षक स्टेशन को मैरीटाइम रेस्क्यू कोऑर्डिनेशन सेंटर (मुंबई) से 14 भारतीय मछुआरों के एक दल के बारे में जानकारी मिली, जिसे OSV 'ग्रैम्पियन एंड्योरेंस' द्वारा बचाया गया।

विज्ञापन
Kerala Indian fishermen stranded at sea rescued by British ship handed over to Indian Coast Guard
भारतीय मछुआरे - फोटो : सोशल मीडिया (सांकेतिक तस्वीर)

विस्तार

ब्रिटेन के हिंद महासागरीय क्षेत्र सालोमन द्वीप समूह में फंसे 14 भारतीय मछुआरों को एक ब्रिटिश पोत ने बचा लिया गया। आधिकारिक सूत्रों ने यहां सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मछुआरों को आज तमिलनाडु तट पर भारतीय तटरक्षक बल को सौंप दिया गया।

विज्ञापन


सूत्रों ने कहा कि तिरुवनंतपुरम के विझिंजम में तटरक्षक स्टेशन को मैरीटाइम रेस्क्यू कोऑर्डिनेशन सेंटर (मुंबई) से 14 भारतीय मछुआरों के एक दल के बारे में जानकारी मिली, जिसे OSV 'ग्रैम्पियन एंड्योरेंस' द्वारा बचाया गया। यह एक बहुउद्देश्यीय जहाज है, जो वर्तमान में यूनाइटेड किंगडम के पास है।
विज्ञापन


इस बीच मछली पकड़ने वाली भारतीय नाव 27 नवंबर 2022 को तमिलनाडु में थेंगापट्टनम मछली पकड़ने के बंदरगाह से रवाना हुई थी। उनके मछली पकड़ने के क्षेत्र में पहुंचने के बाद उनकी नाव का इंजन टूट गया। भारतीय मछुआरों ने एक श्रीलंकाई मछली पकड़ने वाली नाव की मदद से अपनी नाव को पास की भूमि पर खींच लिया और लंगर डाला, लेकिन खराब मौसम के कारण उन्हें वह जगह छोड़नी पड़ी। इके बाद वे अपनी नाव लेकर इले एंग्लिस, सालोमन द्वीप पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


फंसे हुए मछुआरों को हिंद महासागर में स्थित द्वीप से अपतटीय समर्थन पोत (OSV) ग्रैम्पियन एंड्योरेंस द्वारा देखा गया। उन्हें आज सुबह बचाया गया और भारतीय तट के पास लाया गया।


जब ब्रिटिश पोत तमिलनाडु के कोलाचेल तट से गुजरा तो भारतीय मछुआरों को भारतीय तटरक्षक जहाज सी-441 को सौंप दिया गया।

आईसीजी जहाज कोलाचेल से 15 समुद्री मील दूर ओएसवी ग्रैम्पियन से मिला और सभी मछुआरों को सुरक्षित जहाज पर ले गया। उन्होंने बताया कि विझिनजाम बंदरगाह में प्रवेश करने के बाद सभी 14 मछुआरों को तटरक्षक स्टेशन विझिंजम के चिकित्सा कक्ष में ले जाया गया। मछुआरे स्वस्थ हैं और उन्हें आगे की कार्रवाई के लिए तटीय पुलिस विझिंजम को सौंप दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed