{"_id":"619a68e49a13da1989780e55","slug":"gujarat-12-booked-after-video-shows-lion-being-lured-with-cow-as-bait-for-illegal-show","type":"story","status":"publish","title_hn":"गिर जंगल: शो दिखाने के लिए गाय को शेर का चारा बनाया, वीडियो वायरल होने के बाद 12 पर केस दर्ज","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गिर जंगल: शो दिखाने के लिए गाय को शेर का चारा बनाया, वीडियो वायरल होने के बाद 12 पर केस दर्ज
Sun, 21 Nov 2021 09:12 PM IST
Amit Mandal
पीटीआई, जूनागढ़
पीटीआई, जूनागढ़
Published by: Amit Mandal
Updated Sun, 21 Nov 2021 09:12 PM IST
सार
वीडियो में दिख रहा है कि शेर गाय को मारकर दावत उड़ा रहा है, जबकि लोग इसे दूर से देख रहे हैं। इनमें से कुछ मोबाइल फोन पर शो की रिकॉर्डिंग करते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
asiatic lion of gir national park
- फोटो : gujrattourism
विस्तार
गुजरात वन विभाग ने एक वायरल वीडियो के बाद 12 लोगों के खिलाफ वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। इस वीडियो में दिख रहा है कि एक शो में एक शेर को पोल से बंधी गाय हमला कर उसे खा रहा है। जूनागढ़ के गिर जंगल के एक गांव में ये घटना सामने आई है।
विज्ञापन
पोल से बंधी गाय को शेर ने मारा
अधिकारी ने बताया कि घटना की अब तक की जांच के अनुसार यह अवैध शो गिर जंगल के देवलिया रेंज के एक गांव में आठ नवंबर को आयोजित किया गया था। गिर वन राष्ट्रीय उद्यान और वन्यजीव अभयारण्य को सासन-गिर के नाम से भी जाना जाता है और ये एशियाई शेरों का अंतिम निवास कहलाता है।
विज्ञापन
उप वन संरक्षक (जूनागढ़) एसके बेरवाल ने कहा कि हमने 12 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है और तीन लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। कार्रवाई एक वीडियो के आधार पर की गई है, जिसमें दिख रहा है कि एक एशियाई शेर को एक पोल से बंधी गाय को मारते हुए देखने के लिए लोग इकट्ठा हुए थे। आयोजक ने शो में शेर को आकर्षित करने के लिए गाय को चारा के रूप में इस्तेमाल किया था।
विज्ञापन
वीडियो में दिख रहा है कि शेर गाय को मारकर दावत उड़ा रहा है, जबकि लोग इसे दूर से देख रहे हैं। इनमें से कुछ मोबाइल फोन पर शो की रिकॉर्डिंग करते नजर आ रहे हैं। बेरवाल ने कहा कि अब तक की जांच से पता चला है कि यह शो 8 नवंबर को आयोजित किया गया था। मामले के मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए आगे की जांच जारी है। आरोपियों पर वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है, जिसमें शिकार से संबंधित धाराएं (धारा 9) भी शामिल हैं।