{"_id":"67304de49efa7c767905a244","slug":"guinness-book-of-world-record-holder-rohtash-chaudhary-broke-the-record-of-pakistan-in-standing-pushups-2024-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gujarat: भारत के रोहतास चौधरी ने पाकिस्तान को चटाई धूल, एक पैर पर 704 पुश अप मार बनाया नया वर्ल्ड रिकॉर्ड","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Gujarat: भारत के रोहतास चौधरी ने पाकिस्तान को चटाई धूल, एक पैर पर 704 पुश अप मार बनाया नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
Sun, 10 Nov 2024 11:38 AM IST
काव्या मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: काव्या मिश्रा
Updated Sun, 10 Nov 2024 11:38 AM IST
सार
रोहतास चौधरी ने अपना वर्ल्ड रिकॉर्ड पीएम को समर्पित किया। साथ ही कहा कि यह मेरा नहीं हर भारतीय का रिकॉर्ड है। प्रभु ने मुझे माध्यम बनाया और मैंने कार्य किया बस।
विज्ञापन
रोहतास चौधरी
- फोटो : एएनआई
विस्तार
भारत के पुश अप मेन रोहतास चौधरी ने पाकिस्तान को धूल चटा दी। दरअसल, उन्होंने 27.875 किलोग्राम वजन के साथ एक पैर पर एक घंटे में 704 पुश अप करके वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। इसी के साथ उनका नाम गिनिस बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है। इससे पहले 27.200 किलोग्राम वजन के साथ 534 पुश अप के साथ यह रिकॉर्ड पाकिस्तान के नाम था। अब चौधरी ने एक महीने के भीतर पाकिस्तान के पुश अप मैन का रिकॉर्ड तोड़कर नया वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया है।
विज्ञापन
मुझे हजार गुना खुशी हो रही: चौधरी
रोहतास ने कहा, 'इस रिकॉर्ड से मुझे हजार गुना खुशी हो रही है। मुझे एक पाकिस्तानी ने चैलेंज किया था और मैंने 22 दिन में उसे तोड़ दिया है। गांधीनगर के टाउन हॉल में शनिवार को यह रिकॉर्ड बना और इस अवसर पर गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवरत मौजूद थे।'
विज्ञापन
ऐसा बताया जा रहा कि यह रिकॉर्ड पाकिस्तान के नाम पर था। इसमें 27 किलोग्राम वजन के साथ एक पैर पर 534 पुश अप लगाए गए थे। अब नए रिकॉर्ड का इंतजार हो रहा था, उसे रोहतास ने शनिवार को बना दिया। इससे पहले रोहतास चौधरी ने 12 जनवरी को स्पेन के पुश अप मैन के 37 किलो वजन के साथ 537 पुश अप के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए 743 पुश अप का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था।
विज्ञापन
रोजाना चार घंटे अभ्यास करता
रोहतास चौधरी ने अपनी जीत को लेकर कहा, 'मैं रोजाना चार घंटे अभ्यास करता था। इस रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए कई दिनों से लगातार मेहनत कर रहा था। इससे पहले स्पेन के रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए भी बहुत मेहनत की थी। मैं बार-बार यही कहता हूं कि यह रिकॉर्ड हर भारतीय का है। यह रिकॉर्ड पहले पाकिस्तान का होता था, आज यह भारत का है। पाकिस्तान का रिकॉर्ड 534 पुश अप था और मैंने 704 पुश अप किए।'
#WATCH | Gujarat: Guinness Book of World Record holder Rohtash Chaudhary broke the record of Pakistan in standing push-ups on one leg (09/11) pic.twitter.com/RWh4e8BVpy
— ANI (@ANI) November 10, 2024
पीएम मोदी को समर्पित किया रिकॉर्ड
चौधरी ने अपना वर्ल्ड रिकॉर्ड पीएम को समर्पित किया और पीएम मोदी से अपील करके कहा, 'मैं दो साल से गुजरात आता हूं, यहां कोई भय नहीं है, यहां राम राज्य है, ऐसा ही मॉडल देश में लागू करें। यह मेरा नहीं हर भारतीय का रिकॉर्ड है। प्रभु ने मुझे माध्यम बनाया और मैंने कार्य किया बस। भविष्य में भी अगर कोई चैलेंज आएगा तो पूरा करूंगा। मैं साल 2004 में दिल्ली में बॉक्सिंग करता था। एक हादसे में बैक इंजरी ऐसी हुई कि मेरा चलना मुश्किल हो चुका था। दो साल मैं बेड पर ही रहने को मजबूर हो गया था। मेरे नाम के साथ लोगों ने बेचारा शब्द जोड़ दिया और बस यहीं से मुझे कुछ करने की प्रेरणा मिली।
'यह एक घंटे में सबसे अधिक पुश अप करने का रिकॉर्ड'
गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के स्वप्निल डंगारीकर ने कहा, 'यह एक घंटे में सबसे अधिक पुश अप करने का रिकॉर्ड था, लेकिन इसमें एक कठिनाई यह थी कि पुश-अप्स करते समय एक पैर को ऊपर रखना था। साथ ही पीठ पर 27.2 किलोग्राम का बैग भी रखना था। यह रिकॉर्ड इस साल एक पाकिस्तानी व्यक्ति ने बनाया था, उसने एक घंटे में 534 पुश-अप्स किए थे। आज भारत के रोहताश चौधरी ने 704 पुश-अप्स करके उस रिकॉर्ड को तोड़ दिया।'