{"_id":"5be6a2c7bdec22696a3ae50d","slug":"guard-was-attending-to-a-glitch-in-the-air-pipe-when-the-train-start-moving-and-he-escaped-safely","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैस का पाइप जोड़ रहा था गार्ड तभी ड्राइवर ने चला दी ट्रेन, वीडियो वायरल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गैस का पाइप जोड़ रहा था गार्ड तभी ड्राइवर ने चला दी ट्रेन, वीडियो वायरल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Updated Sat, 10 Nov 2018 02:50 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हावड़ा-दीघा एसी एक्सप्रेस में शुक्रवार को एक गार्ड दो कंपार्टमेंट के बीच स्थित गैस पाइप को जोड़ रहा था तभी ट्रेन चलने लगी। दक्षिण पूर्वी रेलवे के प्रवक्ता सुजॉय घोष ने कहा कि मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। यह घटना शुक्रवार को सुबह 11.30 बजे घटित हुई।
विज्ञापन
हावड़ा स्टेशन से निकलने के थोड़ी देर बाद ट्रेन रुक गई। चेन खींचने की संभावना के चलते गार्ड स्थिति की जांच करने के लिए गया। जब उसे पता चला कि ब्रेक सिस्टम का वायु दबाव गिर गया है तो उसने उसे जोड़ना शुरू कर दिया। जब ट्रेन दोबारा चलनी शुरू हुई तो असहाय गार्ड पाइप के सहारे लटक गया और चिल्लाने लगा। वहां से गुजर रहे एक शख्स ने घटना का वीडियो बनाया जोकि सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
घोष ने कहा, 'संभावना है कि यह मामला ट्रेन के चालक और गार्ड के बीच गलतफहमी का हो। जब गार्ड पाइप को जोड़ रह था तो संवाद की कमी के कारण चालक ने इंजन स्टार्ट कर दिया और ट्रेन चलने लगी।' आरपीएफ के जवानों ने यात्रियों को अलर्ट करते हुए उन्हें चेन खींचने के लिए कहा ताकि ट्रेन रुक जाए। सौभाग्य से गार्ड को कोई चोट नहीं लगी और घटना में वह बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन