फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   gst twitter reaction

'जिसको मारा ठोकर साल आठ, आज देते ठाठ'

Thu, 04 Aug 2016 05:57 PM IST
बीबीसी
बीबीसी Updated Thu, 04 Aug 2016 05:57 PM IST
विज्ञापन
gst twitter reaction
- फोटो : PTI
राज्य सभा ने जीएसटी यानी वस्तु एवं सेवा कर बिल के लिए लाए गए संविधान संशोधन बिल को पास कर दिया है। विधेयक पारित होने के बाद राजनीतिक दलों से जुड़े नेता और दूसरे लोग सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इनमें से कुछ प्रतिक्रियाएं बेहद दिलचस्प हैं। भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता संबित पात्रा ने बिल पास होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन


पात्रा ने ट्वीट किया है,'1947 से सभी आर्थिक सुधारों की मां जीएसटी बिल के कामयाबी से पास होने पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को बधाई।'

पूर्व क्रिकेटर और राज्यसभा सांसद सचिन तेंदुलकर ने बिल का समर्थन करने वाले सांसदों को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तेंदुलकर ने ट्विटर पर लिखा है,'जीएसटी बिल के लिए साथ आने वाले सभी लोगों को शुभकामना। बेहतर कर व्यवस्था का स्वागत होना चाहिए। जीएसटी के भारत के लिए नतीजे देने को लेकर आशान्वित हैं।'
तेंदुलकर ने बिल पर चर्चा के पहले भी इसके समर्थन में ट्वीट किया था।
 

कांग्रेस कहती रही है कि जीएसटी मूलरूप से यूपीए सरकार का बिल है

gst twitter reaction
नरेंद्र मोदी - फोटो : getty
विपक्षी पार्टी कांग्रेस कहती रही है कि जीएसटी मूलरूप से यूपीए सरकार का बिल है, इसे लेकर सुधींद्र कुलकर्णी ने ट्विटर पर लिखा है,'उम्मीद है कि जीएसटी आखिरी उदाहरण होगा कि पार्टियां सत्ता में रहते हुए एक बिल का समर्थन करती हैं और विपक्ष में होने पर उसका विरोध करती हैं।'

वहीं, जयंत के मोहापात्रा ने ट्वीट किया है,'1991-92 के आर्थिक सुधारों के बाद जीएसटी सबसे अहम आर्थिक सुधार होने जा रहे हैं। ये लंबी अवधि में लोगों और देश के लिए लाभकारी होगा।' कई लोगों ने जीएसटी बिल को लेकर नरेंद्र मोदी सरकार पर चुटकी भी ली है।


भावेश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गुजरात के मुख्यमंत्री रहते जीएसटी को लेकर दिए बयान को याद दिलाया है। उन्होंने ट्वीट किया है,'जीएसटी कभी सफल नहीं हो सकता- गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री मोदी।'
उन्होंने आगे लिया है,'आधिकारिक तौर पर सबसे बड़ा यू टर्न।'

इसके जवाब में सत्य साधक नरेंद्र नाम के ट्विटर यूजर ने अकाउंट से किए ट्वीट में लिखा है,'भाई वही तो जिसको मारा ठोकर साल आठ। आज सर पे बिठा देते ठाठ।'

डा। गणेश पोटे ने जीएसटी बिल को लेकर चुटकी ली है। उन्होंने लिखा है,'हिंदूपुर की नई अप्रत्यक्ष टैक्स एकेडमी को नया नाम दिया जा सकता है अटल बिहारी वाजपेयी नेशनल एकेडमी ऑफ इनडायरेक्ट टैक्स।'

निलेश संगोये ने लिखा है,'रेस्ट इन पीस रेशनलिटी (तर्कशक्ति) जीएसटी के बारे में बामुश्किल कोई जानकारी रखने वाले लोग इसका जश्न मना रहे हैं क्योंकि पूरी दुनिया ऐसा कर रही है।'



अजय शर्मा ने लिखा है,'आर्थिक नीतियों के मामले में अब सारे दल एक जैसे हैं यह एकता नहीं है हमारी दरिद्रता है। एक भी दल जीएसटी के विरोध में कोई ठोस तर्क नहीं रख पाया।'

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed