{"_id":"596619314f1c1bf6338b49b5","slug":"gst-sfi-activists-post-sanitary-pads-to-arun-jaitely","type":"story","status":"publish","title_hn":"GST इफैक्टः केरल के छात्रों ने वित्त मंत्री अरुण जेटली को भेजे सेनिटरी पैड","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
GST इफैक्टः केरल के छात्रों ने वित्त मंत्री अरुण जेटली को भेजे सेनिटरी पैड
amarujala.com- presented by: संदीप भट्ट
Updated Wed, 12 Jul 2017 06:23 PM IST
विज्ञापन
केरल में वाम छात्र संघ के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली को सेनिटरी पैड डाक से भेजे। महिलाओं के इस हायजीन प्रोडक्ट से जीएसटी वापस लेने की मांग के तहत विरोध जताने के लिए यह तरीका अपनाया गया।
केरल की सत्तारूढ़ पार्टी सीपीआई (एम) के छात्र संघ स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) के कार्यकताओं ने ‘ब्लीड विदाउट फियर, ब्लीड विदाउट टैक्स’ के स्लोगन लिख नेपकीन भेजे। राज्यभर के कई कॉलेज कैंपसों में इस प्रकार के विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया गया। एसएफआई सेंट्रल कमेटी के सदस्य खादीजथ सुहैला ने प्रदर्शन का उद्घाटन किया।
सेनिटरी नेपकिन पर 12 प्रतिशत की दर से जीएसटी लगाया गया है, जबकि इससे पहले की प्रणाली में यह दर 13.7 प्रतिशत थी।