फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   GST rate cuts due to the pressure mounted by Rahul Gandhi says congress

कांग्रेस का दावा, राहुल के दबाव में GST दरों में कमी करने को मजबूर हुई मोदी सरकार

Sat, 11 Nov 2017 05:45 PM IST
एजेंसी/ नई दिल्ली
एजेंसी/ नई दिल्ली Updated Sat, 11 Nov 2017 05:45 PM IST
विज्ञापन
GST rate cuts due to the pressure mounted by Rahul Gandhi says congress

कांग्रेस ने शनिवार को दावा किया है कि जीएसटी काउंसिल द्वारा दैनिक उपभोग की 178 वस्तुओं पर टैक्स की दरों में की गई कमी का श्रेय पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी को जाता है। राहुल के दबाव बनाने और गुजरात में उनके चुनाव अभियान को मिले भारी समर्थन के बाद ही मोदी सरकार यह कदम उठाने के लिए मजबूर हुई है।

विज्ञापन


कांग्रेस के महासचिव और गुजरात में पार्टी के प्रभारी अशोक गहलोत ने पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम के उस आरोप को दोहराया है कि जीएसटी दरों में कमी गुजरात चुनाव के मद्देनजर की गई है और यह सब राहुल गांधी के कारण संभव हुआ है। भाजपा गुजरात की सत्ता हाथ से निकल जाने के डर से घबराई हुई है। इसीलिए जीएसटी दरों को घटाया गया है।
विज्ञापन


पढ़ें- देखिए 178 चीजों की पूरी लिस्ट जो हुईं सस्ती, 28 से 18 प्रतिशत हुआ GST    
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने दरों में कटौती के जीएसटी काउंसिल के फैसले को ‘किस्तों में मरम्मत’ करार देते हुए कहा कि इससे पता चलता है कि भाजपा की अगुवाई वाली केंद्र सरकार में कितनी अराजकता और तदर्थवाद व्याप्त है। 


उन्होंने केंद्र सरकार और उसके वित्त मंत्री अरुण जेटली पर आरोप लगाया है कि वे समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रहे हैं और एक के बाद एक संकट के हालात पैदा कर रहे हैं। उन्होंने पेट्रोलियम, रियल एस्टेट और इलेक्ट्रिसिटी को जीएसटी के दायरे में लाने की मांग करते हुए कहा कि कांग्रेस इस टैक्स व्यवस्था को त्रुटिरहित बनाने के लिए दृढ़संकल्प है।

मालूम हो कि शुक्रवार को जीएसटी दरें घटाए जाने के बाद राहुल गांधी ने कहा था कि वे इस टैक्स प्रणाली में अधिकतम दर को 28 फीसदी के बजाय 18 फीसदी किए जाने के लिए संघर्ष करते रहेंगे। अगर भाजपा यह काम नहीं कर पाएगी तो कांग्रेस उसे करके दिखाएगी। इस अवसर पर उन्होंने फिर दोहराया कि देश को गब्बर सिंह टैक्स नहीं बल्कि एक सरल टैक्स व्यवस्था की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed