फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   GST Notice Atrocities being committed in name of tax BJP state president attacks Siddaramaiah

GST Notice: 'टैक्स के नाम पर हो रहा अत्याचार', जीएसटी नोटिस को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का सिद्धारमैया पर वार

Wed, 23 Jul 2025 05:40 PM IST
हिमांशु चंदेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: हिमांशु चंदेल Updated Wed, 23 Jul 2025 05:40 PM IST
सार

कर्नाटक में छोटे व्यापारियों को भेजे गए जीएसटी नोटिसों पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बी.वाई. विजयेंद्र ने मुख्यमंत्री सिद्धारमैया पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि राजस्व लक्ष्य पूरा करने के लिए अधिकारियों पर दबाव डालकर छोटे व्यापारियों को मनमाने तरीके से टैक्स नोटिस भेजे जा रहे हैं।

विज्ञापन
GST Notice Atrocities being committed in name of tax BJP state president attacks Siddaramaiah
सिद्धारमैया, कर्नाटक मुख्यमंत्री - फोटो : ANI

विस्तार

कर्नाटक में छोटे और सूक्ष्म व्यापारियों को जीएसटी नोटिस भेजे जाने पर सियासी घमासान तेज हो गया है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बी.वाई. विजयेंद्र ने मुख्यमंत्री सिद्धारमैया पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया है कि उन्होंने राजस्व लक्ष्य तय करके वाणिज्य कर विभाग पर दबाव बनाया, जिससे छोटे व्यापारियों को नोटिस भेजे जा रहे हैं। विजयेंद्र ने इन नोटिसों को तत्काल वापस लेने की मांग की है।
विज्ञापन


विजयेंद्र ने कहा कि राज्यभर में छोटे व्यापारियों को उनके यूपीआई लेन-देन के आधार पर जीएसटी नोटिस थमाए जा रहे हैं। इससे व्यापारी समुदाय में भारी चिंता फैल गई है। कई व्यापारी संगठनों ने इस फैसले का विरोध करते हुए 25 जुलाई को राज्यव्यापी हड़ताल का ऐलान किया है। भाजपा ने भी इस आंदोलन को समर्थन देने की घोषणा की है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री पर लक्ष्य आधारित टैक्स वसूली का आरोप
भाजपा अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ने खुद यह बयान दिया था कि कर्नाटक को जीएसटी संग्रहण में महाराष्ट्र से आगे निकलना है। इसी लक्ष्य को पूरा करने के लिए अधिकारियों पर दबाव बनाकर छोटे व्यापारियों को बिना उचित जांच के 18 प्रतिशत टैक्स स्लैब के नोटिस भेजे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि दूध और दही बेचने वाले जैसे छोटे विक्रेताओं को भी नोटिस भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकारी खजाना खाली, इसलिए हो रही मनमानी- विजयेंद्र
विजयेंद्र का कहना है कि राज्य सरकार के पास पैसे नहीं हैं, इसलिए अधिकारियों को लक्ष्य देकर किसी भी तरीके से टैक्स वसूली के लिए कहा जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि ये नोटिस तुरंत वापस नहीं लिए गए तो भाजपा आंदोलन को और तेज करेगी। उन्होंने सीएम से अपील की कि इस 'अन्यायपूर्ण अभियान' को तत्काल रोका जाए।

ये भी पढ़ें- छात्र ने आत्महत्या से पहले लिखा- मैं टूट चुका हूं; तीन सहपाठियों पर खुदकुशी के लिए उकसाने के आरोप

MUDA केस में पत्नी को राहत लेकिन सीएम नहीं बचे: विजयेंद्र
MUDA प्लॉट आवंटन केस में सुप्रीम कोर्ट द्वारा सिद्धारमैया की पत्नी के खिलाफ ईडी की याचिका खारिज किए जाने पर भी विजयेंद्र ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि कोर्ट का फैसला स्वागत योग्य है, लेकिन इससे यह साबित नहीं होता कि मुख्यमंत्री और उनका परिवार निर्दोष हैं। भाजपा का यह रुख कायम है कि पूरे परिवार की भूमिका की जांच जरूरी है। उन्होंने इस मामले में सीबीआई जांच की मांग दोहराई।


कांग्रेस पर जवाबी प्रदर्शन की चेतावनी
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा मुख्यालय के बाहर जानबूझकर उपद्रव कर रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डी. के. शिवकुमार को चेतावनी दी कि अगर यह रवैया जारी रहा तो भाजपा कार्यकर्ता भी केपीसीसी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि विरोध के लिए स्वतंत्रता पार्क जैसे तय स्थान हैं, सड़कों पर गुंडागर्दी नहीं चलेगी।

ये भी पढ़ें- ब्रिटिश पीड़ितों के परिजन बोले- गलत शव सौंपे गए; भारत ने कहा- पूरी सावधानी बरती, जांच कर रहे

किसानों की अनदेखी, विधायकों को धोखा- भाजपा का आरोप
विजयेंद्र ने राज्य में बीज और खाद की कमी की भी शिकायत की और कृषि मंत्री एन. चलुवराय स्वामी को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि सरकार ने प्रत्येक विधायक के क्षेत्र में 50 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का जो वादा किया था, वह आज तक पूरा नहीं हुआ। यह घोषणा केवल असंतुष्ट विधायकों की आवाज दबाने की रणनीति थी।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed