फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Maharashtra ›   GST Intelligence Directorate catch fake GST Challan network in Delhi NCR

जीएसटी खुफिया निदेशालय ने दिल्ली-एनसीआर में फर्जी जीएसटी चालान नेटवर्क का किया भंडाफोड़ 

Sat, 13 Mar 2021 04:19 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, नागपुर
एजेंसी, नागपुर Published by: Kuldeep Singh Updated Sat, 13 Mar 2021 04:19 AM IST
विज्ञापन
GST Intelligence Directorate catch fake GST Challan network in Delhi NCR
फर्जी जीएसटी चालान

फर्जी जीएसटी चालान गिरोह के खिलाफ अभियान के दौरान जीएसटी खुफिया महानिदेशालय की नागपुर इकाई ने दिल्ली-एनसीआर में कई ठिकानों पर छापे मार कर बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। अधिकारियों को एनसीआर में 11 ऑपरेटर का पता चला है, जिन्होंने महाराष्ट्र स्थित कंपनियों को फर्जी आपूर्ति दिखाकर चालान जारी किया। छापे मार्च के पहले हफ्ते में मारे गए थे।

विज्ञापन


11 ऑपरेटरों ने फर्जीवाड़ा कर 461.34 करोड़ रुपये का आईटीसी ले लिया
महानिदेशालय ने बताया, तलाशी में पता चला कि चालान में दिए गए पते पर इन 11 कंपनियों का कोई अस्तित्व ही नहीं है। इसके उलट ये धार्मिक स्थल, गैर संबद्ध व्यक्तियों के आवास पाए गए। एनसीआर के इन 11 ऑपरेटर में से छह ने महाराष्ट्र के नासिक और धुले की कंपनियों से फर्जी लेनदेन दिखाया।
विज्ञापन


वहीं, चार ने अन्य कंपनियों के साथ लेनदेन में एक ही पैन नंबर को साझा किया था। एनसीआर स्थित 10 ऑपरेटरों ने फर्जीवाड़े से 315.65 करोड़ रुपये का इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) ले लिया और उसका एक हिस्सा नासिक और धुले के ऑपरेटरों को भी दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक अन्य मामले में 145 करोड़ का घपला
एक अन्य फर्जी चालान मामले में एनसीआर की एक कंपनी ने बिना किसी माल की आपूर्ति के ही 145.69 करोड़ रुपये का आईटीसी पास करवा लिया। इसमें से बड़ा हिस्सा पहले वाले नेटवर्क से जुड़े कुछ ऑपरेटरों को दिया, जिसे उन्होंने नासिक और धुले की कंपनियों के साथ साझा किया। इस प्रकार दोनों फर्जी चालान बनाने वाले नेटवर्क के 11 ऑपरेटर ने 2,563 करोड़ का फर्जी लेनदेन दिखाकर कुल 461.34 करोड़ रुपये का आईटीसी झटक लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed