{"_id":"5c02a1efbdec22418b5fe14f","slug":"gsat-11-satellite-will-be-launched-on-5-december-from-french-guiana","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्रेंच गुआना से पांच दिसंबर को प्रक्षेपित किया जाएगा इसरो का सबसे वजनी उपग्रह जीसैट-11","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
फ्रेंच गुआना से पांच दिसंबर को प्रक्षेपित किया जाएगा इसरो का सबसे वजनी उपग्रह जीसैट-11
भाषा, बेंगलुरू
Updated Sat, 01 Dec 2018 08:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी इसरो द्वारा बनाए ‘‘सबसे अधिक वजनी’’ उपग्रह जीसैट-11 का पांच दिसंबर को फ्रेंच गुआना के एरियानेस्पेस के एरियाने-5 रॉकेट से प्रक्षेपण किया जाएगा। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने बताया कि करीब 5,854 किलोग्राम वजन का जीसैट-11 देशभर में ब्रॉडबैंड सेवाएं उपलब्ध कराने में अहम भूमिका निभाएगा।
विज्ञापन
जीसैट-11 अगली पीढ़ी का ‘‘हाई थ्रुपुट’’ संचार उपग्रह है और इसका जीवनकाल 15 साल से अधिक का है। इसे पहले 25 मई को प्रक्षेपित किया जाना था लेकिन इसरो ने अतिरिक्त तकनीकी जांच का हवाला देते हुए इसके प्रक्षेपण का कार्यक्रम बदल दिया।
विज्ञापन
शुरुआत में उपग्रह भू-समतुल्यकालिक स्थानांतरण कक्षा में ले जाया जाएगा और उसके बाद उसे भू-स्थैतिक कक्षा में स्थापित किया जाएगा। एरियाने-5 रॉकेट जीसैट-11 के साथ कोरिया एयरोस्पेस अनुसंधान संस्थान (केएआरआई) के लिए जियो-कोम्पसैट-2ए उपग्रह भी लेकर जाएगा। यह उपग्रह मौसम विज्ञान से संबंधित है।
विज्ञापन