{"_id":"60b32d0182b46a5c924bc2bc","slug":"gs-teacher-khan-sir-controversy-real-name-amit-singh-or-faisal-khan","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाम पर नुक्ताचीनी: 'खान सर' का असली नाम अमित सिंह या फैसल खान, सोशल मीडिया पर मचा बवाल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
नाम पर नुक्ताचीनी: 'खान सर' का असली नाम अमित सिंह या फैसल खान, सोशल मीडिया पर मचा बवाल
Sun, 30 May 2021 12:38 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sun, 30 May 2021 12:38 PM IST
सार
पटना के खान सर को वैसे तो पूरी दुनिया जानती है, लेकिन इस समय उनके असली नाम को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ी हुई है। एक ओर लोग उनके समर्थन में ट्वीट कर रहे हैं, तो दूसरी ओर उनकी गिरफ्तारी की मांग भी कर रहे हैं।
विज्ञापन
मुश्किल में फंसे खान सर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
बिहार की राजधानी पटना में अपने देसी अंदाज से जनरल नॉलेज की जटिल से जटिल समस्या को चुटकी में समझा देने वाले खान सर अचानक से सुर्खियों में आ गए हैं। पढ़ाने के अपने अनोखे अंदाज के चलते चर्चा में रहने वाले खान सर इस वक्त अपने नाम को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे हैं। विवाद 24 अप्रैल को डाले गए एक वीडियो को लेकर मचा है। खान सर ने फ्रांस-पाकिस्तान के संबंधों पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वे एक जगह बताते हैं कि पाकिस्तान में फ्रांस के राजदूत को देश से वापस भेजने को लेकर विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं और इस प्रदर्शन में बच्चे भी शामिल हैं।
विज्ञापन
खान सर ने खुद बतायी सच्चाई
दोनों देशों के रिश्तों पर आधारित वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर खान सर के असली नाम को लेकर बहस छिड़ गई। कई लोग उनके समर्थन में उतर गए तो कुछ लोगों ने उनपर कार्रवाई की मांग कर दी। इस बीच खान सर ने एक पोर्टल से बातचीत में कहा कि उनका असली खान ही है। इसी कारण उन्होंने अपनी किताबें भी इसी नाम से छपवाई हैं।
विज्ञापन
फ्रांस-पाकिस्तान के रिश्तों पर की थी टिप्पणी
दरअसल, जनरल साइंस विषय को आसान शब्दों में वीडियोज बनाकर यू-ट्यूब पर डालते हैं। उनके यूट्यूब चैनल पर सब्सक्राइबिरों की संख्या करीब-करीब 1 करोड़ पहुंचने वाली है। मौजूदा समय में छात्रों और लोगों की संख्या 95 लाख है। हालांकि, फ्रांस और पाकिस्तान के रिश्तों पर वीडियो बनाकर खान सर विवादों में फंस गए । वो पाकिस्तान में 11 से 20 अप्रैल के बीच हुए आंदोलन पर चर्चा कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में लोगों ने विरोध करते हुए फ्रांस के राजदूत को के साथ बदसलूकी हुई और फ्रांस के चीजों का बहिष्कार किया।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर मचा बवाल
फ्रांस और पाकिस्तान के बीच संबंधों पर आधारित वीडियो वायरल होने पर सोशल मीडिया पर खान सर के असली नाम को लेकर चर्चा शुरू हो गई। कई लोगों ने कहा कि वो हिंदू हैं और असली नाम अमित सिंह है, भले ही वह खान सर के नाम से जाने जाते हैं। सोशल मीडिया पर इससे जुड़ी कई फोटो और वीडियो भी शेयर किए गए। इनमें खान सर अपने हाथों पर राखी बांधे हुए दिख रहे हैं। साथ ही कई अन्य तस्वीरों में हिंदू त्योहारों में शामिल होते दिखाई दे रहे हैं। साथ ही यह भी दावा किया गया कि बैंक में उनका खाता अमित सिंह के नाम से है।