{"_id":"5fd68f5e8ebc3e3e72303263","slug":"grse-built-first-project-17a-stealth-frigate-will-be-launched-on-monday","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रोजेक्ट 17 ए स्टील्थ फ्रिगेट आईएनएस हिमगिरी हुआ लॉन्च, सीडीएस बिपिन रावत रहे मौजूद","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
प्रोजेक्ट 17 ए स्टील्थ फ्रिगेट आईएनएस हिमगिरी हुआ लॉन्च, सीडीएस बिपिन रावत रहे मौजूद
Mon, 14 Dec 2020 03:35 PM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 14 Dec 2020 03:35 PM IST
विज्ञापन
आईएनएस हिमगिरी
- फोटो : ANI
रक्षा पीएसयू गार्डेन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स (जीआरएसई) निर्मित फर्स्ट प्रोजेक्ट 17ए स्टील्थ फ्रिगेट आईएनएस हिमगिरी को सोमवार को कोलकाता में लॉन्च कर दिया गया। इस दौरान चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि जीआरएसई द्वारा निर्मित स्टील्थ फ्रिगेट ‘हिमगिरि’ को शामिल करने से भारतीय नौसेना की ताकत में इजाफा होगा और हमारे भारतीय बल देश की सीमाओं की रक्षा करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।
विज्ञापन
West Bengal: Project 17A Stealth Frigate ‘INS Himgiri‘ was launched at the GRSE Yard, Kolkata in presence of Chief of Defence Staff General Bipin Rawat, today. pic.twitter.com/A6eUrdMpoi
— ANI (@ANI) December 14, 2020विज्ञापन
एक अधिकारी ने बताया कि पी17ए शिप गाइडेड मिसाइल फ्रिगेट है। हर शिप 149 मीटर लंबा और करीब 6670 टन क्षमता तथा इसकी रफ्तार 28 समुद्री मील है। जीआरएसई को 17ए प्रोजेक्ट के तहत तीन स्टील्थ फ्रिगेट के निर्माण का ठेका 19,294 करोड़ रुपये में दिया गया है। नौसेना को 2023 में पहला शिप मिलने की उम्मीद है जबकि दो अन्य 2024 और 2025 में सौंपे जाएंगे।
विज्ञापन