प्रोजेक्ट 17 ए स्टील्थ फ्रिगेट आईएनएस हिमगिरी हुआ लॉन्च, सीडीएस बिपिन रावत रहे मौजूद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रक्षा पीएसयू गार्डेन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स (जीआरएसई) निर्मित फर्स्ट प्रोजेक्ट 17ए स्टील्थ फ्रिगेट आईएनएस हिमगिरी को सोमवार को कोलकाता में लॉन्च कर दिया गया। इस दौरान चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि जीआरएसई द्वारा निर्मित स्टील्थ फ्रिगेट ‘हिमगिरि’ को शामिल करने से भारतीय नौसेना की ताकत में इजाफा होगा और हमारे भारतीय बल देश की सीमाओं की रक्षा करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।
West Bengal: Project 17A Stealth Frigate ‘INS Himgiri‘ was launched at the GRSE Yard, Kolkata in presence of Chief of Defence Staff General Bipin Rawat, today. pic.twitter.com/A6eUrdMpoi
— ANI (@ANI) December 14, 2020विज्ञापन
एक अधिकारी ने बताया कि पी17ए शिप गाइडेड मिसाइल फ्रिगेट है। हर शिप 149 मीटर लंबा और करीब 6670 टन क्षमता तथा इसकी रफ्तार 28 समुद्री मील है। जीआरएसई को 17ए प्रोजेक्ट के तहत तीन स्टील्थ फ्रिगेट के निर्माण का ठेका 19,294 करोड़ रुपये में दिया गया है। नौसेना को 2023 में पहला शिप मिलने की उम्मीद है जबकि दो अन्य 2024 और 2025 में सौंपे जाएंगे।