फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Growth rate can be 7.5 percent in 2018 Year 

"साल 2018 में 7.5 फीसदी हो जाएगी भारत की विकास दर"

Tue, 12 Dec 2017 03:53 AM IST
एजेंसी / सिंगापुर
एजेंसी / सिंगापुर Updated Tue, 12 Dec 2017 03:53 AM IST
विज्ञापन
Growth rate can be 7.5 percent in 2018 Year 
प्रतीकात्मक तस्वीर
वैश्विक निवेश बैंक नोमुरा ने संभावना जताई है कि साल 2018 में भारत की अर्थव्यवस्था 7.5 फीसदी की दर से आगे बढ़ेगी और यह चक्रीय सुधार की ओर अग्रसर है। नोमुरा ने कहा कि भारत की सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) विकास दर चालू वर्ष की दूसरी तिमाही में 5.7 फीसदी के निचले स्तर पर पहुंच गई थी, जबकि तीसरी तिमाही में यह बढ़कर 6.3 फीसदी के स्तर पर रही।
विज्ञापन


वैश्विक बैंक ने अनुमान जताया है कि चौथी तिमाही में विकास दर का आंकड़ा 6.7 फीसदी रहेगा, जबकि इस पूरे साल की विकास दर 6.2 फीसदी रहेगी, जो साल 2018 में बढ़कर 7.5 फीसदी पर पहुंच जाएगी। नोमुरा ने अपने एशियाई आर्थिक परिदृश्य 2018 में कहा कि हम भारत के वृहद आर्थिक परिदृश्य के प्रति आश्वस्त हैं।
विज्ञापन


पढ़ें- पूर्व RBI गवर्नर ने जताई अर्थव्यवस्था में मजबूती की उम्मीद, कहा- सरकार उठाए जरूरी कदम
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय अर्थव्यवस्था चक्रीय सुधार की दिशा में अग्रसर है और सरकार द्वारा संरचनात्मक सुधार तथा विवेकपूर्ण आर्थिक नीतियों को लागू करना जारी है। इसके ठोस लाभ के बारे में बताना फिलहाल कठिन हो सकता है, लेकिन समय बीतने के साथ यह विकास के लिए सकारात्मक होगा। एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed