फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Growing demand within ruling TDP for Nara Lokesh elevation to Deputy CM of Andhra Pradesh news in hindi

Nara Lokesh: क्या CM नायडू के बेटे बनेंगे आंध्र के उपमुख्यमंत्री? नारा लोकेश के समर्थन में तेदेपा में उठी आवाज

Sun, 19 Jan 2025 02:53 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरावती
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरावती Published by: श्वेता महतो Updated Sun, 19 Jan 2025 02:53 PM IST
सार

टीडीपी सूत्रों के अनुसार, पार्टी की बैठक में लोकेश को डिप्टी सीएम बनाने के विचार पर चर्चा हुई। हालांकि, अभी तक इसे लेकर मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने कोई टिप्पणी नहीं की।

विज्ञापन
Growing demand within ruling TDP for Nara Lokesh elevation to Deputy CM of Andhra Pradesh news in hindi
नारा लोकेश - फोटो : ANI

विस्तार

तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) में मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू के बेटे और मंत्री नारा लोकेश को उपमुख्यमंत्री के पद पर पदोन्नत करने की मांग बढ़ रही है। नारा लोकेश वर्तमान में मानव संसाधन मंत्रालय संभाल रहे हैं। मौजूदा समय में जनसेना प्रमुख चंद्रबाबू नायडू सरकार में उपमुख्यमंत्री हैं। आंध्र प्रदेश विधानसभा के उपाध्यक्ष के. रघुराम कृष्ण राजू ने बताया कि पार्टी नेताओं के बीच लोकेश को डिप्टी सीएम बनाने की मांग बढ़ रही है। 
विज्ञापन


आंध्र प्रदेश विधानसभा के उपाध्यक्ष के. रघुराम कृष्ण राजू ने कहा, "मेरी जानकारी के अनुसार टीडीपी नेता पार्टी के महासचिव (लोकेश) को डिप्टी सीएम के रूप में देखने के लिए बहुत उत्सुक हैं। यह पार्टी नेताओं की राय है।" टीडीपी के एक वरिष्ठ नेता ने सुझाव दिया कि अगर नारा लोकेश को पवन कल्याण के समान पद दिया जाता है तो जनसेना इससे चिंतित हो सकती है। हालांकि, इस पर अंतिम निर्णय मुख्यमंत्री का होगा। उन्होंने आगे कहा कि समय आने पर लोकेश को पार्टी और सरकार दोनों का नेतृत्व करने के लिए तैयार किया जाएगा। 
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, लोगों का विचार है कि लोकेश को उपमुख्यमंत्री बनाया जाना चाहिए। यह मांग उनके द्वारा चलाई गई सदस्यता अभियान से शुरू हुई, जिसमें एक करोड़ से अधिक सदस्य बने। इसके अलावा, अब समय आ गया कि लोकेश को पार्टी के भावी नेता के रूप में पेश किया जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लोकेश को डिप्टी सीएम बनाने के विचार पर चर्चा
टीडीपी सूत्रों के अनुसार, पार्टी की बैठक में लोकेश को डिप्टी सीएम बनाने के विचार पर चर्चा हुई। हालांकि, अभी तक इसे लेकर मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने कोई टिप्पणी नहीं की। कडप्पा जिले के मायदुकुर में चंद्रबाबू नायडू की मौजूदगी में एक बैठक में वरिष्ठ टीडीपी नेता श्रीनिवास रेड्डी ने भी सीएम से युवाओं और पार्टी समर्थकों के बीच विश्वास पैदा करने के लिए लोकेश को डिप्टी सीएम के पद पर पदोन्नत करने की अपील की। 

टीडीपी नेता ने निराशा व्यक्त की
हाल ही में जारी एक वीडियो में टीडीपी प्रवक्ता महासेना राजेश ने इस बात पर निराशा व्यक्त की कि एनडीए को सत्ता में लाने में अहम भूमिका निभाने वाले नारा लोकेश केवल एक मंत्री के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने भी सीएम नायडू से लोकेश को डिप्टी सीएम बनाने का आग्रह किया। महासेना राजेश ने कहा, "अगर उन्हें (लोकेश को) सीएम बनाने में वक्त लगेगा, तो कोई बात नहीं। कम से कम यह घोषणा करें कि वह अब डिप्टी सीएम हैं और हर सरकारी कार्यालय में उनकी तस्वीर रखें। नारा लोकेश टीडीपी का भविष्य हैं।" 


इस बीच भाजपा नेता लंका दिनाकर ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने लोकेश की राजनीतिक परिपक्वता और प्रशासनिक क्षमता को स्वीकार किया। भाजपा नेता ने इस बात पर जोर दिया कि गठबंधन के भीतर राजनीतिक निर्णय व्यक्तिगत पार्टियों का विशेषाधिकार बने रहना चाहिए, जब तक कि वे राज्य या राष्ट्र पर नकारात्मक प्रभाव न डालें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed