फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Group Captain Ajay Rathi, Air Commodore Subroto Kundu and Group Captain Manish Sharma to receive awards

Awards: ग्रुप कैप्टन अजय राठी, मनीष शर्मा, एयर कमोडोर कुंडू होंगे सम्मानित, लद्दाख सीमा पर निभाई विशेष भूमिका

Thu, 22 Sep 2022 10:19 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Amit Mandal Updated Thu, 22 Sep 2022 10:19 PM IST
विज्ञापन
Group Captain Ajay Rathi, Air Commodore Subroto Kundu and Group Captain Manish Sharma to receive awards
वायुसेना अधिकारियों को सम्मान - फोटो : ANI

ग्रुप कैप्टन अजय राठी, एयर कमोडोर सुब्रतो कुंडू और ग्रुप कैप्टन मनीष शर्मा को भारतीय वायु सेना के अलंकरण समारोह में पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। पिछले दो वर्षों से पूर्वी लद्दाख सेक्टर में चीन के साथ सैन्य गतिरोध के दौरान अपनी-अपनी भूमिकाओं के लिए इन तीनों अधिकारियों को भारतीय वायु सेना के अलंकरण समारोह में पुरस्कार दिया जाएगा। 

विज्ञापन
 

दरअसल, वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने गुरुवार को कई वायु योद्धाओं को युद्ध सेवा मेडल और अन्य पुरस्कारों से सम्मानित किया। इसके अलावा उन्होंने देश और बल की अनुकरणीय सेवा के लिए छह यूनिटों को प्रशस्ति पत्र भी सौंपा। सुब्रतो पार्क स्थित वायुसेना सभागार में आयोजित अलंकरण समारोह में तीन वायु योद्धाओं को युद्ध सेवा मेडल, चार को वायु सेना मेडल (गैलेंट्री) जबकि 14 वायुसेना कर्मियों को वायु सेना मेडल से नवाजा गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन


तीन सेवानिवृत्त वायुसेना कर्मियों समेत 28 वायु योद्धाओं को विशिष्ट सेवा पदक प्रदान किया गया। इसके अलावा 21 विंग, एयर फोर्स स्टेशन नई दिल्ली, 2257 स्क्वाड्रन, 77 स्क्वाड्रन, 4 स्कवाड्रन और 159 हेलिकॉप्टर यूनिट को प्रतिष्ठित वायुसेना प्रमुख प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। इस साल वायुसेना स्थापना दिवस का आयोजन गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस की जगह चंडीगढ़ में किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed