फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Grand alliance efforts intensify in up like bihar

बिहार की तर्ज पर यूपी में महागठबंधन की कोशिशें तेज

Fri, 28 Oct 2016 02:52 AM IST
शादाब रिजवी/अमर उजाला, नई दिल्ली
शादाब रिजवी/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 28 Oct 2016 02:52 AM IST
विज्ञापन
Grand alliance efforts intensify in up like bihar
फाइल फोटो - फोटो : Getty images
यूपी में समाजवादी पार्टी में सत्ता को लेकर मचे घमासान के बीच सूबे में बिहार की तर्ज पर महागठबंधन बनने की चल रही कोशिश और तेज हो गई है। यूपी सपा अध्यक्ष शिवापाल के जेडीयू नेता शरद यादव से मुलाकात, शुक्रवार को अजित सिंह से संभावित भेंट के बीच कांग्रेस यूपी प्रभारी गुलाम नबी आजाद की बृहस्पतिवार को शरद यादव से हुई मीटिंग से नए सियासी मोर्चे के आकार लेने का बल मिला है। बताया जा रहा है कि शरद यादव के सोनिया गांधी से यूपी में महागठबंधन बनाने केलिए चर्चा करने केबाद आजाद ने कदम बढ़ाया है। 
विज्ञापन


सपा में हाई बोल्टेज ड्रामे केबाद मुलायम सिंह यादव ने पार्टी  के पांच नवंबर को लखनऊ में  होने वाले रजत जयंती समारोह केबहाने गांधावादी, लोहिया और चौधरी चरण सिंह के अनुयाइयों को एक मंच पर लाने की पहल की थी। 
विज्ञापन


उससे पहले रालोद मुखिया अजित सिंह भी एक पत्र लिखकर लोहियावादियों और चरण सिंह के अनुयाइयों को एक साथ आने की अपील कर चुकेहैं।  बिहार के सीएम नीतीश कुमार लगातार यूपी में भाजपा के खिलाफ विरोधी दलों को साथ लाने की पुरजोर कोशिश में  लगे हुए हैं। फिलहाल सपा, कांग्रेस, रालोद, जेडीयू और दूसरे छोटे दलों को साथ लाने की कवायद नए सियासी मोर्च के तौर पर मानी जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

शरद यादव ने कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी से बात की

Grand alliance efforts intensify in up like bihar

सपा के यूपी सदर शिवपाल यादव ने बुधवार को रजत जयंती के निमंत्रण देने के बहाने दिल्ली आकर जेडीयू नेता शरद यादव से मुलाकात की। बताया जा रहा है कि इस दौरान ने नए सियासी मोर्चे को लेकर भी चर्चा हुई। जेडीयू के सांसद केसी त्यागी से भी शिवपाल मिले चुके हैं। बृहस्पतिवार को शिवपाल दिल्ली से सहारनपुर चले गए। शुक्रवार को वह दिल्ली वापस आकर अजित सिंह से मिल सकते हैं। रालोद खेमे की तरफ से ऐसी ही खबरें आ रही हैं। 

इस बीच शरद यादव ने कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी से महागठबंठन के बारे में बात की। जिसकेबाद इसकी संभावना तलाशने  के लिए गुलाम नबी आजाद बृहस्पतिवार को शरद यादव के आवास सात केडी मार्ग पर मिले। हालांकि दोनों पक्षों की तरफ से मुलाकात पर कुछ नहीं बोला गया।  वैसे इन मुलाकातों के मायने गठबंधन को लेकर चर्चा होना ही निकाले जा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed