फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Goyal : portal for purchase power

बिजली प्रचुर मात्रा में, राज्य पोर्टल से कर सकते हैं खरीदारी : गोयल

Tue, 02 Aug 2016 05:28 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 02 Aug 2016 05:28 AM IST
विज्ञापन
Goyal : portal for purchase power
केंद्रीय बिजली व कोयला राज्यमंत्री पीयूष गोयल - फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश समेत देश के कई राज्यों में होने वाली घंटों बिजली कटौती पर बिजली मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि देश में बिजली की कोई कमी नहीं है और अगर कोई राज्य बिजली की खरीदारी करना चाहता है तो पोर्टल पर जाकर बिजली की खरीदारी कर सकता है। 

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के साहिबाबाद के वसुंधरा इलाके में आठ-दस घंटे की बिजली कटौती चल रही है। पूर्वी उत्तर प्रदेश के साथ देश के कई अन्य राज्यों में भी घंटों बिजली की कटौती की जा रही हैं। 
विज्ञापन


गोयल ने बताया कि राज्यों की मांग को पूरा करने केलिए देश में बिजली की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार नवीकरणीय ऊर्जा (रिन्युएबल एनर्जी) की पूरी क्षमता का दोहन करने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने संसद को बताया कि वर्ष 2022 तक सरकार ने नवीकरणीय ऊर्जा उत्पादन क्षमता को 1.75 लाख मेगावाट करना चाहती है। गोयल ने बताया कि सरकार कूड़े से बिजली उत्पादन का अन्वेषण कर रही है और इनसे जुड़ी कुछ परियोजनाओं को नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल व सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी का इंतजार है।


गोयल ने बताया कि  पिछले साल सोलर व अन्य नवीकरणीय स्त्रोत से 65 अरब यूनिट बिजली का उत्पादन किया गया। उन्होंने बताया कि पिछले 32 सालों में सोलर बिजली की उत्पादन क्षमता 2632 मेगावाट की जा सकी, लेकिन पिछले दो साल में सोलर बिजली की उत्पादन क्षमता में 4130 मेगावाट का विस्तार किया गया। जो काम 32 सालों में किया गया उसे डेढ़ गुना काम दो वर्षों में किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed