{"_id":"57af29b64f1c1bf924ee44a0","slug":"govt-won-t-stand-in-way-of-disruptive-technologies","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूरसंचार मंत्री: फायदे के लिए नहीं करेंगे तबाह करने वाली तकनीकी का समर्थन","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
दूरसंचार मंत्री: फायदे के लिए नहीं करेंगे तबाह करने वाली तकनीकी का समर्थन
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 13 Aug 2016 10:41 PM IST
विज्ञापन
मनोज सिन्हा
जुलाई में केंद्रीय दूरसंचार मंत्री का कार्यभार संभालने वाले मनोज सिन्हा ने कहा कि मेरा मंत्रालय किसी भी ऐसे नई तकनीक का समर्थन नहीं करेगा जो नुकसान और बर्बाद करने वाली हो।
विज्ञापन
मनोज सिन्हा ने कहा कि,'दूरसंचार मंत्रालय 'प्रौद्योगिकी से संबंधित' है।' उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा राष्ट्र हित से समौता करने वाली किसी भी नई तकनीक के बारे में सोचा भी नहीं जा सकता। मनोज सिन्हा ने आगे कहा केंद्रीय दूरसंचार मंत्रालय की नजर में नई तकनीक को लेकर उपभोक्ताओं का हित महत्वपूर्ण होगा।
विज्ञापन
सिन्हा से जब पूछ गया कि वह सितंबर में होने वाली स्पेक्ट्रम नीलामी से 5.5 लाख करोड़ रुपये के राजस्व लक्ष्य प्राप्त करने को लेकर आशावादी हैं। सिन्हा ने कहा इसे हासिल करने को लेकर ज्यादा बाधा नहीं आएगी।
विज्ञापन
फर्स्ट पोस्ट के मुताबिक मनोज सिन्हा ने आरक्षित मूल्य में बदलाव की संभावना से इंकार किया है उन्होंने कहा,'अगर हम कोई बदलाव करते हैं तो लोग कहेंगे कि 'खेल हो गया है।'