फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Govt to use DBT for all subsidy schemes

डीबीटी योजना के हवाले होंगी सभी सरकारी सब्सिडी

Sat, 16 Jul 2016 04:04 AM IST
हिमांशु मिश्र/ अमर उजाला, दिल्ली
हिमांशु मिश्र/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 16 Jul 2016 04:04 AM IST
विज्ञापन
Govt to use DBT for all subsidy schemes
योजनाओं का लाभ - फोटो : Getty

सरकार की ओर से मिलने वाली सभी तरह की सहायता और योजनाओं का लाभ निकट भविष्य में सिर्फ प्रत्यक्ष नकद हस्तांतरण (डीबीटी) योजना के तहत ही उठाया जा सकेगा। अपनी कई योजनाओं, सब्सिडी प्रणाली को पहले ही डीबीटी के हवाले कर चुकी मोदी सरकार ने इसका प्रारूप तैयार कर लिया है।

विज्ञापन


इस कड़ी में शनिवार को होने वाली अंतर्राज्य परिषद सचिवालय की 11वीं बैठक में खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्यों को भी अपनी योजनाओं और सहायता को सीधे डीबीटी से जोड़ने के लिए राजी करेंगे। डीबीटी योजना के कारण भ्रष्टाचार पर लगी नकेल के संदर्भ में पीएम मोदी हरियाणा, पंजाब और दिल्ली जैसे आधा दर्जन राज्यों का उदाहरण देकर अन्य राज्यों को साधने की कोशिश करेंगे।
विज्ञापन


खास बात यह है कि इस बैठक के एजेंडे में जिन दो मुद्दों को राज्यों से विमर्श के लिए चुना गया है उसमें सभी तरह की सरकारी सहायता को डीबीटी योजना से जोड़ने और इसके लिए आधार को पहचान का मुख्य स्रोत के रूप में स्वीकार करने का मुद्दा सबसे अहम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक के एजेंडे में सरकार ने कहा है कि देश के 96 फीसदी वयस्कों के पास आधार कार्ड है। इतने ही वयस्क केवाईसी और खातों के जरिए सीधे बैंक से जुड़ चुके हैं। इसके अलावा सौ करोड़ लोगों के पास मोबाइल नंबर हैं। ऐसे में जाम (जनधन बैंक खाता, आधार और मोबाइल) के जरिए डीबीटी योजना को सुगमता से पूरे देश में लागू किया जा सकता है।


डीबीटी के कारण भ्रष्टाचार पर लगे नकेल के लिए भी एजेंडे में हरियाणा, पंजाब और दिल्ली जैसे राज्यों को मिली सहायता का जिक्र किया गया है। खासतौर से हरियाणा को मिली सफलता का जिक्र करते हुए बताया गया है कि इस राज्य ने डीबीटी लागू कर केरोसीन हासिल करने वाले 6 लाख नकली परिवारों, 40 फीसदी फर्जी छात्रवृत्ति और डेढ़ लाख फर्जी पेंशन से निजात पाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed