फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Govt to launch campaign for corona appropriate behaviour as cases out of control

कोरोना: संक्रमण रोकने के लिए केंद्र ने उठाया बड़ा कदम, जागरूकता अभियान से पाया जाएगा काबू

Wed, 07 Apr 2021 01:22 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: प्रशांत कुमार Updated Wed, 07 Apr 2021 01:22 PM IST
सार

  •  केंद्र ने जन आंदोलन अभियान का किया आगाज
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बढ़ते प्रकरण पर चिंता जताई
  • मंगलवार को 96 हजार नए मरीज मिले

विज्ञापन
Govt to launch campaign for corona appropriate behaviour as cases out of control
कोरोना वायरस (सांकेतिक फोटो) - फोटो : PTI

विस्तार

देश में कोरोना संक्रमण काबू से बाहर हो रहे हैं। केंद्र और राज्य सरकारें नियंत्रण करने के लिए कई पहलू पर काम कर रही हैं। फिर भी हालात बेकाबू है। केंद्र सरकार ने कोरोना चेन तोड़ने के लिए जन आंदोलन अभियान की शुरुआत की है। इस अभियान में मंत्रालय, राज्य सरकार समेत देश के दिग्गज कलाकारों को जोड़ा गया है। ये सभी लोगों को कोरोना एप्रोप्रिएट बिहेवियर के बारे में जागरूक करेंगे। बता दें कि कोरोना फैलाव रोकने के लिए देश के अलग-अलग हिस्सों में सख्ती से पाबंदियां लगाई गई हैं। महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ केरल, पंजाब, तमिलनाडु, दिल्ली, मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में नाइट कर्फ्यू लगाए गए हैं।  

विज्ञापन

   
45 साल से ऊपर वाले अधिकारी-कर्मचारी जल्द से जल्द लें टीका
सूचना और प्रसारण मंत्रालय के सचिव अमित खरे ने केंद्र सरकार के सभी विभागों के सचिव को पत्र लिखकर बताया कि कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चिंता जाहिर की है। उन्होंने (टेस्टिंग, ट्रेसिंग, ट्रिटमेंट , कोरोना गाइडलाइन और वैक्सीन ) को सख्ती से पालन करने को कहा है। पर्सनल और ट्रेनिंग विभाग ने भी 45 साल से ऊपर के सभी अधिकारी और कर्मचारियों को टीका लगाने को कहा है। 
विज्ञापन


6 अप्रैल को 43 लाख लोगों को टीका
बता दें कि मंगलवार को पिछले 24 घंटों में 96,982 नए कोरोना केस आए और 446 लोगों की जान चली गई है। हालांकि 50,143 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं। इससे पहले दिन एक लाख तीन हजार नए कोरोना केस आए थे। मंगलवार को सबसे से ज्यादा लोगों को टीका लगाया है।  एक दिन में 43 लाख लोगों को टीका लगाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक नजर में जानें 6 अप्रैल का कोरोना अपडेट
देश में कुल कोरोना केस- एक करोड़ 26 लाख 86 हजार 67
कुल मौत- एक लाख 65 हजार 547
कुल डिस्चार्ज- एक करोड़ 17 लाख 32 हजार 279
कुल एक्टिव केस- सात लाख 88 हजार 223
कुल टीकाकरण- 8 करोड़ 31 लाख 10 हजार 926 को वैक्सीन दी गई

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed