फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Govt to hire 980 officers through civil services exam, lowest in 5 years

सरकार सिविल सेवा परीक्षा के जरिये 980 अधिकारियों की करेगी भर्ती

Mon, 27 Feb 2017 07:31 AM IST
एजेंसी/ नई दिल्ली
एजेंसी/ नई दिल्ली Updated Mon, 27 Feb 2017 07:31 AM IST
विज्ञापन
Govt to hire 980 officers through civil services exam, lowest in 5 years
सांकेतिक चित्र

सरकार लोक सेवा आयोग की परीक्षा के जरिए भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय विदेश सेवा और भारतीय पुलिस सेवा जैसे प्रतिष्ठित विभागों में 980 अधिकारियों की भर्ती करेगी। भर्ती करने का यह आंकड़ा पिछले पांच वर्षों में सबसे कम हैं।

विज्ञापन


वर्ष 2016 और 2015 की परीक्षाओं में क्रमशऱ् 1079 और 1164 पदों पर भर्तियां की गईं। पिछले वर्ष हुई परीक्षा के परिणाम अभी घोषित नहीं हुए हैं। इसके अलावा साल 2014 और 2013 में क्रमशऱ् 1364 और 1228 नियुक्तियां की थीं।
विज्ञापन


इस परीक्षाओं को आयोजित करने वाले केन्द्रीय लोक सेवा आयोग की अधिसूचना में वर्ष 2012 में विभिन्न केंद्रीय सेवाओं में कुल 1091 रिक्तियां विज्ञापित की गई थीं। अधिसूचना में कहा गया है कि वर्ष 2017 में लोग सेवा आयोग की परीक्षा से भरे जाने वाले पदों की संख्या 980 के करीब होगी जिसमें से 27 पद दिव्यांग श्रेणी के लिए आरक्षित हैं। पिछले पांच साल में यह अब तक का सबसे कम आंकड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्ष 2017 लोक सेवा आयोग की प्रारंभिक परीक्षा अगस्त की बजाए अब 18 जून को आयोजित की जाएगी। तीन साल के अंतराल के बाद यूपीएससी जून में परीक्षाएं आयोजित कर रहा है। प्रारंभिक परीक्षा के लिए आवेदन देने की अंतिम तिथि 17 मार्च है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed