फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Govt to ban 59 Chinese apps including TikTok as border tensions simmer in Ladakh

भारत सरकार ने दिया चीन को झटका, टिक टॉक समेत 59 चीनी एप पर लगाया प्रतिबंध

Mon, 29 Jun 2020 09:18 PM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rohit Ojha Updated Mon, 29 Jun 2020 09:18 PM IST
विज्ञापन
Govt to ban 59 Chinese apps including TikTok as border tensions simmer in Ladakh
59 चीनी एप बैन - फोटो : अमर उजाला

चीन को भारत सरकार ने बड़ा झटका देते हुए टिक-टॉक समेत 59 चीनी एप बैन कर दिए हैं। हैलो और कैम स्कैनर पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है। भारत और चीन के बीच सीमा विवाद के बाद से ही टिक-टॉक एप को बैन करने की मांग की जा रही थी। 

विज्ञापन


इसके अलावा यूसी ब्राउजर, शेयर इट जैसे और भी बहुत से चर्चित एप को प्रतिबंधित कर दिया गया है। इससे पहले भारतीय सुरक्षा एजेंसियों से चीनी एप की एक सूची तैयार कर केंद्र सरकार से उनपर रोक लगाने की अपील की थी। इसके पीछे यह दलील दी गई थी कि चीन भारतीय डेटा हैक कर सकता है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार की ओर से जारी आदेश के अनुसार सरकार ने उन 59 मोबाइल एप को प्रतिबंधित किया है, जो भारत की संप्रभुता और अखंडता, भारत की रक्षा, राज्य की सुरक्षा और सार्वजनिक व्यवस्था के लिए खतरनाक थे।

सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय को विभिन्न स्रोतों से इन एप्स को लेकर कई शिकायतें मिली हैं, जिनमें कई मोबाइल एप के दुरुपयोग की बाते हैं। ये एप आईफोन और एंड्रॉयड दोनों यूजर्स का डाटा चोरी कर रहे हैं। इन सभी एप्स का सर्वर भारत के बाहर है। 

इन सभी एप को सरकार ने किया बैन

टिकटॉक- TikTok, शेयरइट- Shareit, कवाई- Kwai,यूसी ब्राउजर- UC Browser,बायडू मैप- Baidu map, शेन- Shein, क्लैश ऑफ किंग्स- Clash of Kings, डीयू बैटरी सेवर- DU battery saver, हेलो- Helo, लाइकी- Likee, यूकैम मेकअप- YouCam makeup, एमआई कम्युनिटी- Mi Community, सीएम ब्राउजर- CM Browers, वायरस क्लिनर- Virus Cleaner, आपुस ब्राउजर- APUS Browser, रोमवी- ROMWE, क्लब फैक्ट्री- Club Factory, न्यूजडॉग- Newsdog, ब्यूटी प्लस- Beutry Plus, वीचैट- WeChat, यूसी न्यूज- UC News, क्यूक्यू मेल- QQ Mail, वीबो- Weibo

ये सभी एप हुए भारत में प्रतिबंधित

Govt to ban 59 Chinese apps including TikTok as border tensions simmer in Ladakh
टिक टॉक ऐप (फाइल फोटो) - फोटो : Social Media

जेंडर- Xender, क्यूक्यू म्यूजिक- QQ Music, क्यूक्यू न्यूज फीड- QQ Newsfeed, बिगो लाइव- Bigo Live, सेल्फीसिटी- SelfieCity, मेल मास्टर- Mail Master, पैरलल स्पेस- Parallel Space, एमआई वीडियो कॉल- Mi Video Call–Xiaomi, वीसिंक- WeSync, ईएस फाइल एक्सप्लोरर- ES File Explorer, वीवा वीडियो- Viva Video–QU Video Inc, मीतू- 
Meitu, वीगो वीडियो- Vigo Video, न्यू वीडियो स्टेटस- New Video Status, डीयू रिकॉर्डर- DU Recorder, वॉल्ट हाइड- Vault- Hide

कैशे क्लिनर- Cache Cleaner-DU App studio, डीयू क्लिनर- DU Cleaner, डीयू ब्राउजर- DU Browser, हगो प्ले विद न्यू फ्रेंड्स- Hago Play With New Friends, कैम स्कैनर- Cam Scanner, क्लिन मास्टर- Clean Master– Cheetah Mobile, वंडर कैमरा- Wonder Camera, फोटो वंडर- Photo wonder, वी मीट- We Meet, स्वीट सेल्फी- Sweet Selfie, बायडू ट्रांसलेट- Baidu Translate, वीमैट- Vmate, क्यूक्यू इंटरनेशनल- QQ International, क्यूक्यू सिक्योरिटी सेंटर- QQ Security Center, क्यूक्यू लॉन्चर- QQ Launcher, यू-वीडियो- U Video, वी फ्लाई स्टेटस वीडियो- V fly Status Video, मोबाइल लिजेंड्स- Mobile Legends,डीयू प्राइवेसी- DU Privacy

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed