फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Govt makes special arrangements to meet forex requirements of Haj pilgrims

Haj Yatra: बिना नकदी के मक्का-मदीना जा सकेंगे हज यात्री, 'कैशलेस हज' के लिए सरकार ने SBI के साथ की यह व्यवस्था

Mon, 03 Apr 2023 08:18 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Mon, 03 Apr 2023 08:18 PM IST
सार

अभी तक जो व्यवस्था थी उसके मुताबिक, हज पर जाने वाले लोगों को 2100 सऊदी रियाल भारतीय हज समिति के पास जमा कराने होते थे। यह रुपये उन्हें सऊदी अरब में मक्का-मदीना पहुंचने पर खर्च के लिए दिये जाते थे। अब सरकार ने इस व्यवस्था को बदलने का निर्णय लिया है। 

विज्ञापन
Govt makes special arrangements to meet forex requirements of Haj pilgrims
हज यात्रा 2023 - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

हज के लिए मक्का-मदीना की यात्रा करने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है। सरकार ने 'कैशलेस हज' पर जोर देते हुए इस बार एक खास व्यवस्था की है। इस बार हज यात्रा पर जाने वाले लोगों की विदेशी मुद्रा जरूरतों को पूरा करने के लिए भारतीय स्टेट बैंक (SBI) द्वारा एक कार्ड मुहैया कराया जाएगा। अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय के एक आधिकारिक बयान में इसकी जानकारी दी गई है। साथ ही बयान में यह भी कहा गया है कि मंत्रालय ने हज 2023 को भारतीय मुसलमानों के लिए अधिक आरामदायक, सुविधाजनक और किफायती बनाने के लिए कई पहल की हैं।

विज्ञापन


 'कैशलेस हज' पर सरकार का जोर
मंत्रालय ने यह भी बताया कि हज पर जाने वाले यात्रियों को विदेशी मुद्रा प्रदान करने के लिए विशेष व्यवस्था करने के लिए एसबीआई के साथ भागीदारी की गई है। इसके तहत  सबसे प्रतिस्पर्धी दरों पर विदेशी मुद्रा की आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगीा।
विज्ञापन


अभी तक क्या थी व्यवस्था
गौरतलब है कि अभी तक जो व्यवस्था थी उसके मुताबिक, हज पर जाने वाले लोगों को 2100 सऊदी रियाल भारतीय हज समिति के पास जमा कराने होते थे। यह रुपये उन्हें सऊदी अरब में मक्का-मदीना पहुंचने पर खर्च के लिए दिये जाते थे। अब सरकार ने इस व्यवस्था को बदलने का निर्णय लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हज समिति के पास नहीं जमा करनी होगी धनराशि
मंत्रालय ने बताया कि पूर्व की व्यवस्था से ठीक उलट इस बार हज यात्रियों को यह राशि हज समिति के पास नहीं जमा करानी होगी। भारतीय स्टेट बैंक के जरिए वे इस राशि का प्रयोग सीधे कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें एक ‘फॉरेक्स कार्ड’ दिया जाएगा। ऐसे में सऊदी अरब में वे अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए इसके प्रयोग कर सकेंगे। 

उन्होंने बताया कि देश भर में 22000 से अधिक शाखाओं के साथ, एसबीआई सऊदी अरब में रहने के दौरान सभी तीर्थयात्रियों को उनकी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए विदेशी मुद्रा प्रदान करेगा। मंत्रालय ने इससे नकदी चोरी या भौतिक मुद्रा के नुकसान नहीं होगा। इसके साथ ही उन्हें अनिवार्य बीमा प्रदान करने की सुविधा भी दी जाएगी। 

एसबीआई चलाएगी हेल्पलाइन
एक अधिकारी ने कहा कि सरकार का उद्देश्य तीर्थयात्रियों के लिए सुविधाजनक बनाने के लिए "कैशलेस हज" का समर्थन करना है। उन्होंने यह भी बताया कि अगर यात्रा के दौरान किसी हज यात्री का कार्ड खो जाता है तो वह अपना पैसा बैंक से वापस प्राप्त कर सकता है। बयान में कहा गया है कि एसबीआई द्वारा एक हेल्पलाइन संचालित की जाएगी और इन नोडल अधिकारियों के संपर्क विवरण जल्द ही सार्वजनिक किए जाएंगे।

बता दें कि इस साल के लिए भारत को 1,75,025 हज यात्रियों का कोटा आवंटित किया गया है। भारत से तीर्थयात्रा के लिए पहली उड़ान 21 मई को उड़ान भरेगी। वार्षिक तीर्थयात्रा जून अंत के आसपास होगी। इसके लिए 1,40,000 हाजियों को हज यात्रा के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। सभी शॉर्टलिस्ट किए गए हाजियों को एसएमएस के जरिए आधिकारिक तौर पर जानकारी भेज दी गई है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed