फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Govt given permission to start few activities in red zone during lockdown

लॉकडाउन 3.0 के दौरान 'रेड जोन' में मनरेगा के तहत शुरू होंगे काम, जानें क्या-क्या मिलेंगी छूट

Sun, 03 May 2020 04:21 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Sun, 03 May 2020 04:21 PM IST
सार

रेड जोन में बिजली, पानी, स्वच्छता, अपशिष्ट प्रबंधन, दूरसंचार और इंटरनेट गतिविधियां चालू करने की अनुमति दी गई है। इन क्षेत्रों में अन्य दोनों जोन की तर्ज पर कूरियर एवं डाक सेवाओं का परिचालन भी होगा।

विज्ञापन
Govt given permission to start few activities in red zone during lockdown
Karnataka Police - फोटो : PTI

विस्तार

कोरोना का लॉकडाउन 3.0 सोमवार यानी 4 मई से शुरू हो रहा है। केंद्र सरकार ने इसमें बहुत सी छूटों का एलान किया है। रेड जोन, जिसे कोरोना संक्रमण के मद्देनजर खतरनाक माना गया है, वहां पर भी कई तरह की गतिविधियां चालू होने जा रही हैं।
विज्ञापन


ग्रामीण क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर मनरेगा के काम शुरू होंगे तो वहीं दूसरी ओर कृषि, खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों और ईंट-भट्टों सहित सभी औद्योगिक व निर्माण गतिविधियों की अनुमति दी गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में वस्तुओं की प्रकृति के भेद के बिना, शॉपिंग मॉल को छोड़कर अन्य सभी दुकान खोलने की मंजूरी प्रदान की गई है।

विज्ञापन


यदि कोई स्वास्थ्य कर्मी या अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से बीमार है, तो उसे एयर एंबुलेंस के माध्यम से दूसरी जगह पर ले जाया जा सकेगा। बैंकिंग और गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियां (एनबीएफसी), बीमा एवं पूंजी बाजार की सभी गतिविधियां शुरू की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गृह मंत्रालय के अनुसार, रेड जोन में बच्चे, वरिष्ठ नागरिकों, निराश्रितों, महिलाओं और विधवाओं आदि के रहने के लिए जो आश्रयस्थल बनाए गए हैं, अब उनका संचालन पहले की भांति चालू हो जाएगा। ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में बंद पड़े आंगनवाड़ी केंद्र दोबारा से शुरू होंगे।

रेड जोन में बिजली, पानी, स्वच्छता, अपशिष्ट प्रबंधन, दूरसंचार और इंटरनेट गतिविधियां चालू करने की अनुमति दी गई है। इन क्षेत्रों में अन्य दोनों जोन की तर्ज पर कूरियर एवं डाक सेवाओं का परिचालन भी होगा।

कृषि क्षेत्र में आपूर्ति श्रृंखला में सभी गतिविधियों जैसे, बुवाई, कटाई, खरीद और विपणन प्रक्रिया की अनुमति दी गई है। समुद्री मत्स्य पालन भी शुरू हो रहा है। सभी प्रकार की बागान गतिविधियों, मसलन प्रसंस्करण और विपणन आदि सेवाओं की अनुमति दे दी गई है। 

रेड जोन में स्थित अधिकांश व्यावसायिक और निजी प्रतिष्ठान अपना कामकाज शुरू करेंगे। इनमें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, आईटी व इससे संबंधित सक्षम सेवाएं, डेटा कॉल सेंटर, कोल्ड स्टोरेज, वेयर हाउसिंग सेवाएं, निजी सुरक्षा और सुविधा प्रबंधन सेवाएं व सैलून आदि को छोड़कर केवल स्व-नियोजित व्यक्तियों द्वारा प्रदान की गई सेवाएं शामिल रहेंगी।

दवाओं, फार्मास्यूटिकल्स, चिकित्सा उपकरणों, उनके कच्चे माल, आवश्यक वस्तुओं की विनिर्माण इकाइयों, निरंतर प्रसंस्करण और आपूर्ति श्रृंखला की आवश्यकता वाली उत्पादन इकाइयों को अलग-अलग पारियों में काम करने के लिए कहा गया है।

इन सभी कार्यों में सैनिटाइजर और दो गज की दूरी के नियम सख्ती से पालन करना होगा। इसी तरह सामाजिक दूरी को बरकरार रखते हुए जूट उद्योग और आईटी हार्डवेयर की विनिर्माण एवं पैकेजिंग सामग्री तैयार करने वाली विनिर्माण इकाइयों को भी कामकाज की अनुमति प्रदान की गई है।

ऑरेंज और रेड जोन में स्वीकृत की गई गतिविधियों के अलावा, टैक्सी व कैब एग्रीगेटर्स को केवल 1 ड्राइवर और 2 यात्रियों के साथ चलने की अनुमति दी जाएगी। एक जिले से दूसरे जिले में आने वाले लोगों और वाहनों को केवल स्वीकृत गतिविधियों के लिए मंजूरी मिलेगी।

चार पहिये वाले वाहनों में ड्राइवर के अलावा अधिकतम दो यात्री बैठ सकेंगे। दोपहिया वाहनों पर दूसरी सवारी बैठाने की अनुमति दी गई है।

रेड जोन को लेकर जिले के वर्गीकरण को घटा नहीं सकेंगे राज्य 

केंद्र सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी राज्यों को रेड, ग्रीन और ऑरेंज जोन के रूप में परिभाषित किया है। जिलों की पहचान करने के मापदंड भी तैयार किए गए हैं।

ग्रीन जोन में ऐसे जिले शामिल किए गए हैं, जहां पर अभी तक कोरोना संक्रमण का कोई भी पुष्ट मामला सामने नहीं आया है या पिछले 21 दिनों में कोई पुष्ट मामला देखने को नहीं मिला।

रेड जोन के रूप में जिलों का वर्गीकरण करते समय सक्रिय मामलों की कुल संख्या, कंफर्म मामलों के दोगुना होने की दर, जिलों से प्राप्त कुल परीक्षण (टेस्टिंग) और निगरानी सुविधा संबंधी जानकारियों को ध्यान में रखा जाएगा।

बहुत से राज्यों में अनेक ऐसे भी जिले हैं, जिन्हें न तो रेड जोन और न ही ग्रीन जोन में रखा गया है। ऐसे जिलों को ऑरेंज जोन का हिस्सा बनाया गया है।

रेड, ग्रीन और ऑरेंज जोन के रूप में जिलों के वर्गीकरण को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के साथ हर सप्ताह या आवश्यकतानुसार उससे पहले साझा किया जाएगा।



राज्य एवं केंद्र शासित प्रदेश कुछ नए जिलों को रेड व ऑरेंज जोन में शामिल कर सकते हैं, लेकिन वे किसी ऐसे जिले के वर्गीकरण को घटा नहीं सकते हैं, जिसे स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने रेड या ऑरेंज जोन की सूची में शामिल किया हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed