फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Govt employees have to wait for 7th pay commission

अभी करना होगा सातवें वेतन आयोग का इंतजार

Fri, 22 Jul 2016 04:39 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, इलाहाबाद
ब्यूरो/ अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Fri, 22 Jul 2016 04:39 AM IST
विज्ञापन
Govt employees have to wait for 7th pay commission
खाली बटुअा

कैबिनेट की बैठक में सातवां वेतन आयोग लागू करने का निर्णय भले ही हो गया है, लेकिन इसका फायदा हाथ आने में अभी वक्त लगेगा। जब तक सरकार की ओर से उच्च स्तरीय जांच कमेटी विसंगतियों पर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत नहीं कर देती है, तब तक सातवें वेतन आयोग के नोटिफिकेशन की भी कोई उम्मीद नहीं है।

विज्ञापन


वित्त मंत्रालय की ओर से भी पत्र जारी कर स्पष्ट कर दिया गया है कि कर्मचारियों की मांगों पर कमेटी गठित कर दी गई है। इस पर सुझाव आने के बाद ही सरकार कोई निर्णय लेगी। वैसे तो सातवें वेतन आयोग के तहत कई विसंगतियों में सुधार की मांग की जा रही है, लेकिन सबसे प्रमुख मुद्दा न्यूनतम वेतन से जुड़ा है।
विज्ञापन


सरकार ने न्यूनतम वेतन 18 हजार रुपये निर्धारित किया है जबकि कर्मचारी 24 हजार रुपये न्यूनतम वेतन की मांग कर रहे हैं। सैद्धांतिक तौर पर न्यूनतम वेतन में बढ़ोतरी होगी तो फिटमेंट फार्मूला भी बढ़ेगा और इससे हर ग्रेड के कर्मचारी के वेतन में वृद्धि होगी। गत छह जुलाई को गृह मंत्री राजनाथ सिंह के साथ हुई कर्मचारी नेताओं की बैठक में यह मुद्दा प्रमुख रूप से छाया रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में निर्णय लिया गया कि सभी विसंगतियों, खासकर न्यूनतम वेतन एवं फिटमेंट फार्मूले में संशोधन के लिए उच्च स्तरीय कमेटी का गठन किया जाएगा। यह कमेटी अधिकतम चार माह में अपनी रिपोर्ट देगी।


आल इंडिया ऑडिट एंड एकाउंट एसोसिएशन के पूर्व सहायक महासचिव हरिशंकर तिवारी का कहना है कि वित्त मंत्रालय की ओर से जारी पत्र में स्पष्ट कर दिया गया है कि चार माह के भीतर कमेटी अपनी रिपोर्ट दे देगी, सो कर्मचारियों और पेंशनरों को नवंबर तक फायदा हाथ आने का इंतजार करना होगा। कमेटी की रिपोर्ट में सरकार न्यूनतम वेतन में जो भी वृद्धि करेगी, सैद्धांतिक रूप से उसी अनुपात में फिटमेंट फार्मूला बढ़ेगा और हर ग्रेड के कर्मचारी एवं पेंशनर को इसका फायदा मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed