फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Govt changes name of indira awas yojna

इंदिरा नहीं अब ‘प्रधानमंत्री आवास’ बोलें

Mon, 25 Apr 2016 03:50 AM IST
टीपी शाही/ अमर उजाला, गोरखपुर
टीपी शाही/ अमर उजाला, गोरखपुर Updated Mon, 25 Apr 2016 03:50 AM IST
सार

  • योजना के नाम के साथ दाम भी बदला
  • अब 70 हजार की जगह 1.20 लाख रुपये मिलेंगे 

विज्ञापन
Govt changes name of indira awas yojna
housing scheme

विस्तार

केंद्र सरकार ने इंदिरा आवास योजना का नाम और ‘दाम’ बदल दिया है। अब इसे प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के नाम से जाना जाएगा। घर बनवाने के लिए दी जाने वाली 70 हजार रुपये की रकम बढ़ाकर अब 1.20 लाख रुपये कर दी गई है। इसके अतिरिक्त जरूरत पर लाभार्थियों को 70 हजार रुपये कर्ज भी दिया जा सकेगा, जबकि 12 हजार रुपये शौचालय के निर्माण के लिए दिए जाएंगे।

विज्ञापन


केंद्र सरकार ने गरीबों को घर देने के लिए करीब 30 साल पहले इंदिरा आवास योजना की शुरुआत की थी, मगर एक अप्रैल से इसका नाम बदल दिया गया है। प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के नए नामकरण के साथ इसके लाभार्थियों को दी जाने वाली रकम का आंकड़ा भी बदला है। लाभार्थी चयन के मानकों में 2011 की सामाजिक आर्थिक, जातिगत जनगणना को आधार बनाया है। इसमें जिन लोगों को सबसे कम अंक मिले हैं और जिनके पास आवास नहीं हैं तो उन्हें प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत लाभ मिलेगा।
विज्ञापन


सबसे पहले ऐसे लोगों को आवास मिलेगा जिनके पास झोपड़ी और कच्चा मकान होगा। उसके बाद उन्हें, जिनके घर की दीवार पक्की है पर छत नहीं है। इसकी शुरुआत सर्वे में सबसे कम अंक पाने वालों से ही होगी। पहले इस योजना का लाभ सिर्फ उन्हें मिलता था जिनका नाम बीपीएल सूची में होता था पर अब यह बाध्यता समाप्त कर दी गई है। अब उस हर व्यक्ति को आवास मिलेगा जो गरीब है। बस वह सामाजिक -आर्थिक जनगणना के मानकों को पूरा करता हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed