{"_id":"5f0f5addd2b4b113db551698","slug":"govt-allows-invalid-pension-for-soldiers-with-less-than-10-years-of-service","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 साल से कम सेवा वाले सशस्त्र सेना के जवानों को भी अब मिलेगी पेंशन ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
10 साल से कम सेवा वाले सशस्त्र सेना के जवानों को भी अब मिलेगी पेंशन
Thu, 16 Jul 2020 01:07 AM IST
संदीप भट्ट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संदीप भट्ट
Updated Thu, 16 Jul 2020 01:07 AM IST
विज्ञापन
रक्षा मंत्रालय ने कहा कि उसने सशस्त्र सेना के उन जवानों को भी पेंशन की अनुमति दे दी है, जिन्होंने 10 साल से कम सेवा दी है। दरअसल आमतौर पर 10 साल से कम सेवा देने वाले पेंशन के लिए पात्र नहीं होते।
विज्ञापन
मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि सरकार अब तक 10 साल की सेवा पूरी करने वाले जवानों को पेंशन का लाभ देती रही है, जो किसी कारण से आगे सैन्य सेवा के लिए अमान्य करार दिए जा चुके थे।
विज्ञापन
मंत्रालय की ओर से कहा गया कि सरकार ने सशस्त्र सेना में दस साल से कम सेवा देने वाले उन जवानों को पेंशन देने का फैसला किया है, जिन्हें जख्मी होने या मानसिक कमजोरी के कारण उनकी सेवा आगे नहीं बढ़ाई गई हो या अमान्य किए गए हों। रक्षामंत्री ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इस फैसले का लाभ उन सभी जवानों को मिलेगा, जो 4 जनवरी, 2019 या उसके बाद सेवा में थे।
विज्ञापन