फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Govindas are in full swing in Mumbai CM Fadnavis broke the curd pot of change News In Hindi

मुंबई में गोविंदाओं की धूम: CM फडणवीस ने फोड़ी परिवर्तन की दही हांडी, कहा- महायुति सरकार ने फोड़ा पाप का घड़ा

Sun, 17 Aug 2025 05:13 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शुभम कुमार Updated Sun, 17 Aug 2025 05:13 AM IST
सार

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई के जांबोरी मैदान में आयोजित गोविंदा उत्सव में परिवर्तन की दही हांडी फोड़ी। इस दौरान उन्होंने शिवसेना यूबीटी की ओर इशारा करते हुए जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बीएमसी चुनाव में में इस बार बदलाव तय है, क्योंकि भाजपा नीत महायुति ने नगर निकाय को लूटने वालों के पाप का घड़ा फोड़ दिया है। 

विज्ञापन
Govindas are in full swing in Mumbai CM Fadnavis broke the curd pot of change News In Hindi
देवेंद्र फडणवीस, सीएम, महाराष्ट्र - फोटो : ANI

विस्तार

महाराष्ट्र में शनिवार को गोविंदा की धूम रही। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी दक्षिण मुंबई के वरली स्थित जांबोरी मैदान में आयोजित गोविंदा उत्सव में परिवर्तन की दही हांडी फोड़ी। इस दौरान उन्होंने शिवसेना (यूबीटी) पर परोक्ष रूप से निशाना भी साधा। फडणवीस ने कहा कि बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) में इस बार बदलाव तय है, क्योंकि भाजपा नीत महायुति ने नगर निकाय को लूटने वालों के पाप का घड़ा फोड़ दिया है और विकास की हांडी शुरू की है।
विज्ञापन


बता दें कि अविभाजित शिवसेना 1997 से 2022 तक लगातार 25 वर्षों तक बीएमसी में सत्तारूढ़ रही। मुख्यमंत्री ने कहा कि कृष्ण जन्माष्टमी पारंपरिक उत्साह और उल्लास के साथ मनाई जा रही है। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मदिन के उपलक्ष्य में पूरे महाराष्ट्र में दही हांडी उत्सव मनाया जाता है। दही हांडी फोड़ने वालों को गोविंदा कहा जाता है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Mission Sudarshan Chakra: भारत की सुरक्षा का अभेद्य कवच बनेगा मिशन सुदर्शन चक्र, हर मोर्चा होगा फतह
विज्ञापन
विज्ञापन

जलगांव में खास अंदाज में हुआ दही-हांडी का उत्सव
वहीं जलगांव में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर खास अंदाज में दही-हांडी उत्सव का आयोजन किया गया। सागर पार्क मैदान में आयोजित इस दही-हांडी कार्यक्रम की खास बात यह रही कि इसे महिलाओं द्वारा महिलाओं के लिए आयोजित किया गया था। जिले भर से कुल 11 महिला गोविंदा पथकों ने इसमें हिस्सा लिया और पारंपरिक उल्लास के साथ श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का जश्न मनाया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और महिला गोविंदाओं का हौसला बढ़ाया।


ये भी पढ़ें:- Shubhanshu Shukla: दिल्ली पहुंचे भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला, केंद्रीय मंत्री-छात्रों ने किया स्वागत

उत्सव में दो गोविंदा की मौत, 30 घायल 
बता दें कि जहां एक तरफ श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर पूरे भारत में उत्साह का माहौल है। दूसरी ओर मुंबई के मानखुर्द में दही हांडी बांधते समय गिरने से दो गोविंदा की मौत हो गई। वहीं, 30 गोविंदाओं के घायल हो गए। इनमें से 15 को अस्पताल से प्राथमिकी उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। मृतक की पहचान जगमोहन शिवकिरण चौधरी के रूप में हुई। हादसे के बाद चौधरी को तुरंत शताब्दी गोवंडी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed