फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Governor of Sikkim Om Prakash Mathur visited Doklam talked to army soldiers

Doklam: डोकलाम पहुंचे सिक्किम के राज्यपाल ओपी माथुर, सेना के जवानों से बातचीत की

Sat, 04 Jan 2025 09:50 AM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गंगटोक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गंगटोक Published by: राहुल कुमार Updated Sat, 04 Jan 2025 09:50 AM IST
सार

 Doklam: सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर ने डोकलाम का दौरा किया। उन्होंने पंचायत सदस्यों और स्थानीय लोगों के साथ विकास और पर्यावरण संरक्षण पर चर्चा भी की।

विज्ञापन
Governor of Sikkim Om Prakash Mathur visited Doklam talked to army soldiers
सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर - फोटो : एक्स/@OmMathur_Raj

विस्तार

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर ने डोकलाम का दौरा किया और वहां तैनात सेना के जवानों से बातचीत की। बता दें कि, 15,600 फीट की ऊंचाई पर स्थित डोकलाम 2017 में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच हुए संघर्ष के बाद सुर्खियों में आया था। यह भारत के लिए बेहद ही रणनीतिक इलाका माना जाता है। 
विज्ञापन


राजभवन की ओर से देर रात जारी बयान के अनुसार, शुक्रवार को यात्रा के दौरान राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर के साथ राजस्थान के वन एवं पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा भी थे। राज्यपाल की यात्रा 8वें मील जेएन रोड पर गर्मजोशी से स्वागत के साथ शुरू हुई, जहां स्थानीय लोगों के साथ-साथ क्योंगनोसला ग्राम पंचायत के सदस्यों, वन विभाग और सिक्किम पुलिस के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन


राजस्थान से ताल्लुक रखने वाले ओपी माथुर ने डोकलाम में एक ओक का पेड़ लगाया। उन्होंने पंचायत सदस्यों और स्थानीय लोगों के साथ विकास और पर्यावरण संरक्षण पर चर्चा भी की। डोकलाम पहुंचने पर राज्यपाल का स्वागत 17वीं माउंटेन डिवीजन के जनरल ऑफिसर कमांडिंग (जीओसी) मेजर जनरल एमएस राठौर ने किया। राज्यपाल ने सेना के जवानों से बातचीत करते हुए उन्होंने देश की सुरक्षा के लिए सैनिकों की अथक प्रतिबद्धता के प्रति आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 उन्होंने भारतीय सेना के जवानों की बहादुरी, साहस और अटूट समर्पण की प्रशंसा करते हुए उनकी सराहना की। उन्होंने सैनिकों की निरंतर समर्पण भावना की सराहना की, जो देश की सुरक्षा और सम्मान की रक्षा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। राज्यपाल ने दुनिया के सबसे ऊंचे गोल्फ कोर्स कुपुप का भी दौरा किया।


राज्य की राजधानी गंगटोक लौटते समय राज्यपाल माथुर डिचू गांव में रुके, जहां उन्होंने स्थानीय लोगों से बातचीत की। बातचीत के दौरान ग्रामीणों ने माथुर के साथ अपनी चिंताएं साझा कीं, जिन्होंने उन्हें राजभवन के माध्यम से आवश्यक सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed