फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   governor jagdeep dhankhar targeted mamata banerjee govt regarding birbhum violence

बीरभूम में आठ लोगों को जिंदा जलाया : राज्यपाल ने साधा ममता सरकार पर साधा निशाना, अमित शाह करेंगे रिपोर्ट तलब

Wed, 23 Mar 2022 09:37 AM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Wed, 23 Mar 2022 09:37 AM IST
सार

बीरभूम में आठ लोगों को जिंदा जलाने के मामले में राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने सरकार पर निशाना है। उन्होंने कहा कि हिंसा से पता चलता है कि राज्य हिंसा और जंगलराज के हवाले कर दिया गया है। साथ ही, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि वह 72 घंटों में बीरभूम की घटना की रिपोर्ट राज्य सरकार से मांगेंगे।  

विज्ञापन
governor jagdeep dhankhar targeted mamata banerjee govt regarding birbhum violence
ममता बनर्जी और राज्यपाल जगदीप धनखड़ - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने बीरभूम जिले में टीएमसी नेता की हत्या के बाद आठ लोगों को जिंदा जलाने की घटना पर दुख व्यक्त किया है. उन्होंने राज्य की ममता बनर्जी सरकार पर हमला तंज भी कसा है। राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने अपना एक वीडियो ट्वीट करके उन्होंने लिखा कि भयानक हिंसा और आगजनी की घटना संकेत दे रही है कि राज्य हिंसा की संस्कृति और जंगलराज के हवाले है। उन्होंने आगे लिखा कि अब तक आठ लोगों की हत्या हो चुकी है। मेरी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ है। जगदीप धनखड़ ने बताया कि उन्होंने इस मामले को लेकर चीफ सेक्रेटरी से रिपोर्ट तलब की है। वहीं, ममता बनर्जी सरकार ने इस घटना की जांच के लिए एक कमेटी का गठन किया है। साथ ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि वह 72 घंटों में बीरभूम की घटना की रिपोर्ट राज्य सरकार से मांगेंगे। इसके बाद एक टीम कानून-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा करने के लिए वहां जाएगी।

विज्ञापन


सरकार की ओर से नहीं आया कोई बयान
राज्यपाल जगदीप धनखड़ के इस बयान पर सरकार की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। गौरतलब है कि बंगाल के बीरभूम के रामपुरहाट में सोमवार देर रात बम फेंककर पंचायत नेता भादू शेख की हत्या कर दी गई थी। जानकारी के अनुसार, शेख स्टेट हाईवे 50 पर जा रहे थे। तभी अज्ञात लोगों ने उनपर बम फेंक दिया जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद उन्हें रामपुरहाट के मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


पश्चिम बंगाल भाजपा ने मांगा ममता बनर्जी का इस्तीफा
वहीं, पश्चिम बंगाल भाजपा के नेता सुकांत मजूमदार ने जानकारी दी कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हमें आश्वासन दिया है कि वह 72 घंटों में बीरभूम की घटना की रिपोर्ट राज्य सरकार से मांगेंगे। इसके बाद एक टीम कानून-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा करने के लिए वहां जाएगी। इस दौरान आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी को जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए, वह सीएम हैं।पश्चिम बंगाल भाजपा ने ममता बनर्जी के इस्तीफे की भी मांग की। 


पिछले साल भी चुनाव परिणाम के बाद हिंसा में 16 लोगों की गई थी जान
पश्चिम बंगाल के बीरभूम में टीएमसी नेता की हत्या के बाद सोमवार देर रात हिंसा भड़क गई। यहां भीड़ ने 10-12 घरों के दरवाजे को बंद कर आग लगा दी। एक ही घर से 7 लोगों के शव निकाले गए हैं। यह पहली बार नहीं है जब पश्चिम बंगाल में राजनीतिक हिंसा की घटना हो रही है।पिछले साल चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद हुई हिंसा में कम से कम 16 लोगों की जान ले ली थी।

बंगाल में हुई सबसे बड़ी राजनीतिक हिंसा में से एक
जानकारी के अनुसार हत्याओं के बाद क्षेत्र के किसी भी घर में एक भी पुरुष सदस्य नहीं बचा है। यह हाल के दिनों में पश्चिम बंगाल में हुई सबसे बड़ी राजनीतिक हिंसा में से एक है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, हमलावरों द्वारा इमारतों में आग लगाने से पहले कई लोगों को उनके घरों के अंदर बंद कर दिया गया था। पुलिस अब मौके पर पहुंच गई है और जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed