फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Governor CV Ananda Bose distributed compensation checks to relatives of deceased

Mizoram Accident: मृतकों के परिजनों को राज्यपाल बोस ने बांटे मुआवजे के चेक, टीएमसी सांसद ने जताई आपत्ति

Fri, 25 Aug 2023 11:55 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: जलज मिश्रा Updated Fri, 25 Aug 2023 11:55 PM IST
सार

राज्यपाल कार्यालय के अनुसार, मालदा पहुंचने के बाद राज्यपाल चौधुहार, कोकलामारी और कुतुबगंज भी गए। यहां भी उन्होंने मृतकों के परिजनों से मुलाकात की।

विज्ञापन
Governor CV Ananda Bose distributed compensation checks to relatives of deceased
West Bengal Governor Dr CV Ananda Bose - फोटो : Social Media

विस्तार

मिजोरम हादसा इन दिनों सुर्खियों में है। हादसे में अबतक 23 लोगों की मौत हो चुकी है। मालदा के जिला अधिकारी ने बताया कि 23 शवों में से 18 शवों को मिजोरम से मालदा पहुंचा दिया गया है। वहीं, अन्य पांच शवों को कल मालदा पहुंचा दिया जाएगा। 

विज्ञापन

10 रुपये का चेक भी वितरित किया
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पश्चिम बंगाल के राज्यपाल डॉ. सीवी आनंद बोस ट्रेन से मालदा पहुंचे। यहां उन्होंने मृतकों के परिजनों से बात की और रेलवे द्वारा दिए गए मुआवजे का चेक वितरित किया। जिला अधिकारी नितिन सिंघानिया ने बताया कि सीएम ममता बनर्जी के आदेश के अनुसार मृतकों के दाह संस्कार और दफन की व्यवस्था कराई जा रही है। राज्यपाल कार्यालय के अनुसार, मालदा पहुंचने के बाद राज्यपाल चौधुहार, कोकलामारी और कुतुबगंज भी गए। यहां भी उन्होंने मृतकों के परिजनों से मुलाकात की। बता दें, राज्यपाल ने रेलवे मंत्री द्वारा दिए गए 10 लाख रुपये का चेक भी उन्होंने वितरित किया।

विज्ञापन

टीएमसी ने लगाए आरोप
टीएमसी राज्यसभा सांसद समीरुल इस्लाम ने आपत्ति जताते हुए कहा कि रेलवे के चेक को राज्यपाल नहीं बांट सकते। यह असंवैधानिक है। चेक बांटने के लिए रेल मंत्री या रेल अधिकारी को आना चाहिए था। राज्यपाल राजनीति में क्यों लिप्त है, समझ नहीं आता। इस्लाम ने सवाल पूछा कि रेलवे ने श्रमिकों के लिए पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था क्यों नहीं की। शव को ठीक ढंग से संरक्षित क्यों नहीं किया गया। मुख्यमंत्री बनर्जी से हमारी मांग है कि रेलवे को मृतकों के संबंधियों को नौकरी देना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने भी जताया था दुख
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर लिखा था कि मिजोरम में हुए पुल हादसे से दुखी हूं। प्रत्येक मृतक के निकटतम परिजन को (पीएमएनआरएफ) 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी और घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी हादसे में मृतकों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की थी।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed