फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Governor CV Anand Bose targeted TMC govt says due to lack of timely action rape cases increasing in Bengal

Bengal: राज्यपाल बोस ने ममता सरकार पर साधा निशाना, कहा- समय पर कार्रवाई के अभाव में बढ़ रहे दुष्कर्म के मामले

Sun, 06 Oct 2024 01:13 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Sun, 06 Oct 2024 01:13 AM IST
सार

राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने कहा कि बंगाल में मौजूदा सरकार के तहत हिंसा का कोई इलाज नहीं दिख रहा है। यह अजीब है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की ओर से अपराधियों के खिलाफ ठोस और निर्णायक कार्रवाई से जघन्य अपराधों के खिलाफ मदद मिलेगी।

विज्ञापन
Governor CV Anand Bose targeted TMC govt says due to lack of timely action rape cases increasing in Bengal
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस और सीएम ममता बनर्जी - फोटो : ANI

विस्तार

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने शनिवार को टीएमसी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि समय पर कार्रवाई के अभाव के कारण प्रदेश में दुष्कर्म के मामलों की वृद्धि हुई है। राज्यपाल की यह टिप्पणी दक्षिण 24 परगना जिले के जयनगर इलाके में 10 वर्षीय लड़की के साथ कथित दुष्कर्म और हत्या के मामले में हंगामे के बीच आई है। दूसरी तरफ, इस मामले को लेकर तृणमूल कांग्रेस सांसद और अभिनेता देब ने भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि दुष्कर्म और हत्या के अपराधियों को देखते ही गोली मार दी जानी चाहिए।

विज्ञापन


कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में प्रशिक्षु डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या के मामले में न्याय की मांग को लेकर डॉक्टरों का प्रदर्शन जारी है। ऐसे में शुक्रवार को दक्षिण 24 परगना जिले के कुलतली में 10 वर्षीय लड़की के साथ कथित दुष्कर्म और हत्या ने हलचल मचा दी है। इस मामले को लेकर स्थानीय लोगों ने शनिवार को एक पुलिस चौकी में आग लगाने के साथ ही वाहनों में तोड़फोड़ की थी। 
विज्ञापन


टीएमसी सरकार में हिंसा का कोई इलाज नहीं: राज्यपाल
इस मामले को लेकर राज्यपाल बोस ने कहा कि बंगाल में मौजूदा सरकार के तहत हिंसा का कोई इलाज नहीं दिख रहा है। यह अजीब है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की ओर से अपराधियों के खिलाफ ठोस और निर्णायक कार्रवाई से जघन्य अपराधों के खिलाफ मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




बोस ने कहा, 'अन्यथा, यह राज्य में दुष्कर्म और हिंसा को बढ़ावा देने जैसा होगा। इससे किसी को भी श्रेय नहीं मिलेगा। अब समय आ गया है कि राज्य सरकार इस शाश्वत सत्य को समझे कि रोकथाम इलाज से बेहतर है।'


दोषी साबित होने पर अपराधियों को देखते ही गोली मार देनी चाहिए: टीएमसी सांसद
इस मामले को लेकर घाटल से टीएमसी सांसद और अभिनेता देब ने कहा, 'अगर अपराधियों की पहचान हो जाती है और वे दोषी साबित हो जाते हैं, तो करदाताओं का पैसा उन पर बर्बाद नहीं किया जाना चाहिए...उन्हें देखते ही गोली मार दी जानी चाहिए।' देश के कानून को मजबूत बताते हुए देब ने कहा, 'इसके बावजूद हम अपनी मां-बेटियों को नहीं बचा पा रहे हैं।'

अभिनेता से नेता बने देब ने जोर देकर कहा कि ऐसे अपराधों में दोषी पाए जाने वालों के लिए सजा इतनी कठोर होनी चाहिए कि कोई भी भविष्य में ऐसे कृत्य करने के बारे में सोच भी न सके। उन्होंने कहा, "अगर अपराधियों में डर नहीं होगा तो ऐसे अपराध नहीं रोके जा सकते।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed