{"_id":"610076b53531e354be58e44e","slug":"governor-bhagat-singh-koshyari-should-apologize-said-congress-on-remarks-against-nehru","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र: नेहरू के खिलाफ टिप्पणी पर भड़की कांग्रेस, कहा, माफी मांगें राज्यपाल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र: नेहरू के खिलाफ टिप्पणी पर भड़की कांग्रेस, कहा, माफी मांगें राज्यपाल
Wed, 28 Jul 2021 02:42 AM IST
Jeet Kumar
अमर उजाला ब्यूरो मुंबई।
अमर उजाला ब्यूरो मुंबई।
Published by: Jeet Kumar
Updated Wed, 28 Jul 2021 02:42 AM IST
सार
- कारगिल दिवस पर राजभवन में आयोजित कार्यक्रम में नेहरू पर कसा था तंज
- महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने गवर्नर से माफी की मांग की
विज्ञापन
राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कारगिल दिवस पर देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू पर राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी की टिप्पणी से कांग्रेस नाराज हो गई। महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने मंगलवार को कहा कि इस तरह की बयानबाजी के लिए राज्यपाल को देश से माफी मांगनी चाहिए।
विज्ञापन
दरअसल राज्यपाल कोश्यारी ने कारगिल दिवस पर राजभवन में आयोजित कार्यक्रम में नेहरू पर तंज कसा था। उन्होंने कहा, पंडित नेहरू खुद को शांतिदूत मानते थे, जिसकी कीमत देश को चुकानी पड़ी।
विज्ञापन
हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि नेहरू का राष्ट्र और स्वतंत्रता संग्राम में बड़ा योगदान है। इसलिए उनका मैं बहुत सम्मान करता हूं।
कोश्यारी के बयान पर पटोले ने कहा कि आरएसएस में नेहरू द्वेष का संस्कार दिया जाता है। यही द्वेष राज्यपाल के बयान में दिखाई दिया है। उन्होंने कहा कि राज्यपाल को जो काम करना चाहिए वह उससे इतर कामों में ज्यादा रुचि लेते हैं।
विज्ञापन