{"_id":"5e3085368ebc3eec375acfce","slug":"governor-bhagat-singh-koshyari-refuses-to-nominate-two-ncp-leaders","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यपाल ने महाविकास अघाड़ी को दिया झटका, एनसीपी के दो नेताओं को मनोनीत करने से किया मना","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
राज्यपाल ने महाविकास अघाड़ी को दिया झटका, एनसीपी के दो नेताओं को मनोनीत करने से किया मना
Wed, 29 Jan 2020 12:32 AM IST
संजीव कुमार झा
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Wed, 29 Jan 2020 12:32 AM IST
विज्ञापन
भगत सिंह कोश्यारी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने महाराष्ट्र महाविकास अघाड़ी सरकार को तगड़ा झटका दिया है। उन्होंने विधानपरिषद की दो रिक्त सीटों पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के दो नेताओं को मनोनीत करने से मना कर दिया है।
विज्ञापन
राज्यपाल ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की ओर से एमएलसी मनोनीत करने के लिए भेजी गई फाईल करीब एक महीने के बाद वापस सरकार के पास भेज दिया। इस संबंध में आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली ने सूचना के अधिकार के तहत जानकारी मांगी थी।
विज्ञापन
उन्हें बताया गया कि उद्धव ने एक महीने पहले एनसीपी के शिवाजी गर्जे और मीडिया सेल की प्रमुख अदिति नलावड़े की सिफारिश भले ही राज्यपाल से की होगी, लेकिन अबतक राज्यपाल ने कोई भी फैसला नहीं लिया हैं।
विज्ञापन
राज्यपाल विधान परिषद पर साहित्य, विज्ञान, कला, सहकारिता आंदोलन और सामाजिक सेवा में विशेष ज्ञान या व्यावहारिक अनुभव ऱखने वाले व्यक्तियों का विधान परिषद सदस्य पद के लिए चयनित करते हैं। राज्यपाल द्वारा फैसला नहीं लेने के कारण एक तरह से राजनीतिक लोगों की विधानपरिषद में बैक एंट्री पर ब्रेक लग गया है।