{"_id":"597740324f1c1bfc688b47d1","slug":"government-wont-allow-driverless-cars-plans-app-to-rival-ola-uber","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार ने खत्म किया भारत में ड्राइवरलैस कार का सपना, कहा- बढ़ेगी बेरोजगारी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
सरकार ने खत्म किया भारत में ड्राइवरलैस कार का सपना, कहा- बढ़ेगी बेरोजगारी
amarujala.com- Presented By- मोहित
Updated Tue, 25 Jul 2017 07:49 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत में ड्राइवरलैस कारों के सपने को मोदी सरकार ने पूरा होने से पहले ही खत्म कर दिया। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने साफ किया कि भारत में ड्राइवरलैस तकनीक फिलहाल नहीं आएगी।
विज्ञापन
इसके पीछे सरकार का तर्क है कि इन कारों की वजह से भारत में बेरोजगारी को बढ़ावा मिलेगा। सरकार का मानना है कि भारत में प्रशिक्षित ड्राइवर की बेहद कमी हैं। सरकार पहले इन्हें तैयार करना चाहती हैं जिसके लिए 22 हजार ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर खोलने की तैयारी हैं।
विज्ञापन
गडकरी ने कहा कि 'हम भारत में इस तरह की कारों को लाना बेरोजगारी को बढ़ाएगा। हम इस तरह की तकनीक को लाकर किसी की नौकरी पर खतरा पैदा नहीं करना चाहते जहां पहले से ही लोग बेरोजगार हैं।'
विज्ञापन
उन्होंने आगे बताया कि 'सरकार ओला और उबर की तर्ज पर सरकारी टैक्सी सेवा के लिए एक मोबाइल ऐप जारी करने जा रही है। जबकि लोगों को सस्ता ट्रांसपोर्ट सिस्टम कैसे मिले सरकार इस पर पूरी तरह प्रतिब्ध है।