{"_id":"5bb217d6867a55019f2c98b1","slug":"government-will-take-action-against-government-employees-who-not-taking-care-of-parents","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतरराष्ट्रीय बुजुर्ग दिवस: माता-पिता का ध्यान नहीं रखने वाले सरकारी कर्मचारियों पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अंतरराष्ट्रीय बुजुर्ग दिवस: माता-पिता का ध्यान नहीं रखने वाले सरकारी कर्मचारियों पर होगी कार्रवाई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल
Updated Mon, 01 Oct 2018 06:19 PM IST
विज्ञापन
मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने सोमवार को कहा कि सरकार ऐसे कर्मचारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेगी जो अपने माता-पिता का ख्याल नहीं रखते हैं। यहां अंतरराष्ट्रीय बुजुर्ग दिवस के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि माता-पिता के आशीर्वाद के बिना कोई भी व्यक्ति जीवन में कामयाब नहीं हो सकता।
विज्ञापन
सिंह ने कहा कि आम लोगों के साथ मासिक बैठक के दौरान कई बुजुर्गों ने उनसे शिकायत की है कि उनके बच्चे उनका ख्याल नहीं रखते। उन्होंने कहा कि कोई भी सरकारी अधिकारी या कर्मचारी अगर अपने माता-पिता की अनदेखी करता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
इस मौके पर शिक्षा मंत्री राधेश्याम ने कहा कि माता-पिता अपने बच्चों को लेकर आजीवन चिंतित रहते हैं। लेकिन उम्र ज्यादा होने पर कोई उनका ख्याल नहीं रखता।
विज्ञापन